Breaking News

बिहार :: मिनिस्टर के दामाद हैं ये चर्चित IPS, बिहार टू महाराष्ट्र का क्या है सच ?

शिवदीप लांडेपटना : IPS शिवदीप लांडे अपने वर्किंग स्टाइल को लेकर बिहार से लेकर महाराष्ट्र तक के यूथ्स में चर्चित हैं, खासकर लड़कियों के बीच। 2006 बैच के IPS शिवदीप इन दिनों बिहार में स्‍पेशल टास्‍क फोर्स (एसटीएफ) के एसपी हैं। खबर है कि वे बिहार से विदा हो रहे हैं और तीन सालों की डेपुटेशन पर महाराष्‍ट्र जा रहे हैं। महाराष्ट्र के मिनिस्टर की बेटी से की है शादी…
– शिवदीप लांडे महाराष्ट्र के रहने वाले हैं और पिछले 10 सालों से बिहार में तैनात हैं।
– बताया जा रहा है कि शिवदीप को महाराष्ट्र बुलाने में उनके मिनिस्टर ससुर का बहुत बड़ा रोल है।
– खबरों के मुताबिक होम मिनिस्‍ट्री ने लांडे की अर्जी कबूल कर ली है।
– बता दें कि लांडे की शादी महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और पुणे के पुरंदर से एमएलए विजय शिवतारे की बेटी ममता से हुई है।

शिवदीप को इसलिए महाराष्ट्र लाना चाहते हैं देवेंद्र फडणवीस

– महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस के आदेश पर मार्च में ही शिवदीप को महाराष्ट्र लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी।
– गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव केपी बख्शी के मुताबिक, पुलिस महानिदेशक के निर्णय के बाद अंतिम फैसला लिया जाना था।
– खुद शिवदीप भी महाराष्ट्र में काम करना चाहते थे। उन्होंने अपने ट्रांसफर के लिए अर्जी दी थी।

ऐसी है शिवदीप की पर्सनल लाइफ

– इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद शिवदीप ने मुंबई में रहकर यूपीएससी की तैयारी की।
– इस दौरान उनका एक बड़ा फ्रेंड सर्कल बन गया था। बिहार में तैनात होने के बावजूद शिवदीप अक्सर मुंबई अपने फ्रेंड्स से मिलने जाते थे।
– शिवदीप द्वारा किए गए कामों की चर्चा बिहार समेत पूरे महाराष्ट्र में होती रहती है। उनके काम करने के स्टाइल से लड़कियों के बीच उनका खासा क्रेज है

Check Also

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …