Breaking News
Home / बिहार :: रिटायर्ड दारोगा के पुत्र को दिनदहाड़े मारी गोली, मौके पर ही हुई मौत

बिहार :: रिटायर्ड दारोगा के पुत्र को दिनदहाड़े मारी गोली, मौके पर ही हुई मौत

picsart_10-26-07-06-02-320x188उ.स.डेस्क : नीतीश सरकार है अपराधियों की बहार है.बिहार में अपराधियों द्वारा मौत का तांडव जारी है.पुलिस का पूरा महकमा जहाँ एक ओर शराबबंदी को पूर्ण सफल बनाने में लगातार धड़-पकड़ कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर शराबियों को पकड़ने में व्यस्त पुलिस की आड़ में अपराधियों की चाँदी ही चाँदी है.आम जनता भी बिहार में जंगलराज को पूरी तरह कायम मान रही है.ताजा घटनाक्रम मधुबनी का है जहां दिनदहाड़े एक शख्स को अपराधियों ने ओवरटेक कर के गोली मार दी.

मधुबनी जिला के मधवापुर प्रखंड के सहरघाट इलाके में बुधवार को अपराधियों ने दिन-दहाड़े एक जीविका कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी. जीविका कर्मी को दो गोलियां मारी गयी. पहली गोली अपराधियों ने गरदन में मारी जबकि दूसरी गोली पेट में मार कर अपराधी मौके से फरार हो गये.जिससे जीविका कर्मी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.मृतक की पहचान जवाहर यादव पिता मोती यादव के रूप में की गई है.मृतक युवक के पिता रिटायर दारोगा हैं और सहरसा के रहने वाले हैं.मृतक जीविका में कम्यूनिटी को-ऑर्डिनेटर के पद पर काम करता था.मृृतक का तबादला 12 अगस्त को मधवापुर से बाबूबरही हुआ था.

मिली जानकारी के मुताबिक अपराधियों ने बड़ा रोड के पुरानी सिनेमा हॉल रोड के पास बाइक सवार को ओवरटेक करके रोका और उसके बाद गोली मार दी.पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है.घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है.

Check Also

डीएम कौशल कुमार ने दरभंगा एयरपोर्ट के निकट CISF के आवासीय एवं कार्यालय परिसर के लिए करीब 7 एकड़ भूमि का किया निरीक्षण

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। केवटी प्रखंड अंतर्गत दरभंगा एयरपोर्ट के निकट केंद्रीय …

दरभंगा में 17 जब्त वाहनों की नीलामी, 9.23 लाख रुपये राजस्व मिलने की संभावना

मद्यनिषेध अधिनियम के तहत जब्त एवं राज्यसात 17 वाहनों की सार्वजनिक नीलामी 09 सामान्य एवं …

पैगम्बर हजरत मुहम्मद के बताए मार्ग पर चलकर जीवन को सार्थक बनाएं : उलेमा

हजरत मुहम्मद के जन्मदिवस पर आयोजित तीन दिवसीय जलसा सीरतुन्नबी का हुआ समापन विभिन्न प्रदेशों …