Breaking News

बिहार :: रेप आरोपी राजबल्लभ को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत…..

picsart_09-30-04-08-16-201x165पटना : नाबालिग से रेप के मामले में जेल में बंद राजद विधायक राजबल्लभ यादव को पटना हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है.
लगभग एक महीने तक पुलिस के साथ लुका-छिपी खेलते रहने के बाद 10 मार्च को राजबल्लभ यादव ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था.
नवादा विधानसभा क्षेत्र से विधायक राजवल्लभ यादव नाबालिग लड़की से बलात्कार का आरोपी है. उस पर नालंदा की एक नाबालिग लड़का से रेप करने का आरोप लगा था और मामले में कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने पीड़िता के बयान को सही पाया था.

राजबल्लभ यादव ने मामले में वारंट जारी होने के बावजूद जब पुलिस के सामने आने से इंकार कर दिया था, तब कोर्ट के आदेश से उसके घर की कुर्की-जब्ती कर ली गई थी. इसके अलावा उसके नाम से जारी हथियारों के लाइसेंस को भी रद्द कर दिया गया था. पुलिस ने नवादा जिले में उनकी पत्नी के नाम से खनन के पट्टों को भी रद्द कर दिया था.

इस बहुचर्चित रेप के मामले में बिहार सरकार की काफी फजीहत हुई थी. राजद ने रेप का आरोप लगने के बाद आरोपी विधायक को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था.

Check Also

कृष्ण जन्माष्टमी :: दरभंगा डीएम एवं एसएसपी ने इस्कॉन मंदिर का किया संयुक्त निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर डीएम एसएसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …

दरभंगा में मिनी कंटेनर से 10 लाख रुपये की विदेशी शराब बरामद 877 लीटर शराब के साथ चालक गिरफ्तार, सूचना तंत्र को मजबूत कर रही मद्यनिषेध टीम

भरौल में मद्यनिषेध टीम की रात्रि कार्रवाई, Tata 407 को किया गया जब्त; शराब के …

डीएम कौशल कुमार ने दरभंगा एयरपोर्ट के निकट CISF के आवासीय एवं कार्यालय परिसर के लिए करीब 7 एकड़ भूमि का किया निरीक्षण

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। केवटी प्रखंड अंतर्गत दरभंगा एयरपोर्ट के निकट केंद्रीय …