Breaking News

बिहार :: विकास यात्रा, विश्वास यात्रा व संकल्प यात्रा के बाद अब सीएम का निश्चय यात्रा 09 नवंबर से

nitish-kumar_19-240x220पटना : मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को मौलाना मजहरुल हक ऑडिटोरियम में विकसित बिहार के सात निश्चय की ‘घर तक पक्की गली-नालियां योजना’ का शुभारंभ किया.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नौ नवंबर से निश्चय यात्रा पर जाएंगें उन्होंने घोषणा की. इस दौरान वह जिलों में जाकर शराबबंदी समेत विकास योजना की जमीनी हकीकत से रू-ब-रू होंगे. मौके पर उन्होंने मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह को इसकी तैयारी करने का निर्देश दिया.
महागठबंधन सरकार के गठन के बाद उनकी यह पहली यात्रा होगी. अपने पूर्व के  कार्यकाल में वह विकास यात्रा, विश्वास यात्रा व संकल्प यात्रा पर जा चुके हैं. मुख्यमंत्री ने कहा, फील्ड में जाता हूं, तो ऊर्जा मिलती है. जब मुझे कुछ भी समझ में  नहीं आता है, तो लोगों के बीच जाता हूं, तब सब कुछ समझ में आ जाता है. मेरी यह आदत है कि किसी काम को खुद नहीं देख लेता, तब तक संतोष नहीं होता. चुनाव  के समय जनता के साथ किये गये वादों पर काम शुरू हो गया  है. सात निश्चय महागठबंधन के कार्यक्रम के हिस्से थे. जब जनादेश मिला, तो  उन्हें पूरा करने और सूत्रण करने का काम शुरू कर दिया गया. इन्हें समय सीमा  के अंदर क्रियान्वयन करना है. मिशन मोड में काम शुरू हो गया है.

Check Also

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …