रांची (रांची ब्यूरो) : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान स्थित बापू की प्रतिमा पर झारखण्ड की राज्यपाल श्रीमति द्रौपदी मुरमु श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस मौके पर राज्य के नगर विकास मंत्री सी पी सिंह और खादी बोर्ड के अध्यक्ष संजय सेठ ने भी बापू को नमन किया। यह पावन अवसर होता है गांधी के आदिवासी टाना भगतों के लिए भी। झारखंड के आदिवासी टाना भगतों ने इस मंच पर से गांधी के आदर्शों का जयघोष भी किया। मौके पर हजारो स्कूली बच्चों ने गांधी जी को नमन किया और उनके आदर्शों को अपने जीवन में लाने का संकल्प भी लिया। गांधी जी के जीवनशैली पर आधारित नाटक का प्रदर्शन भी किया गया ।
Check Also
अब पेट्रोल पंपों से भी मिलेगा “छोटू” सिलेंडर
– छोटे उपयोगकर्ताओं के लिए कम कम औपचारिकता का कनेक्शन– 5 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर …