Breaking News

स्वर्णिम विशेष :: आज की तारीख, इतिहास के पन्नों में …

picsart_10-15-10-12-28-200x180दरभंगा : भारतीय एवं विश्व इतिहास में पंद्रह अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:
1923 – वर्ष का पांचवा उष्णकटिबंधीय तूफ़ान लीवर्ड द्वीप के उत्तर में आया।
1935 – टाटा एयरलाइन (जो कालांतर में एयर इंडिया बन गया) की पहली उड़ान।
1996 – फिजी व्यापक परीक्षण प्रतिबंध संधि की पुष्टि करने वाला प्रथम देश बना।
1997 – अरुंधति राय को उनके उपन्यास ‘द गॉड आफ़ स्माल थिंग्स’ के लिए ब्रिटेन के सबसे प्रतिष्ठित बुकर पुरस्कार के लिए चुना गया।
1998 – गरीबी उन्मूलन के लिए भारत की फ़ातिमा बी को संयुक्त राष्ट्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया।1999 – चीन ने 12 हज़ार किलोमीटर तक मार करने वाले ‘डी.एफ़.-41 आईसीबीएम’ नामक प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया, जनरल जोसेफ़ रॉलस्टन नाटो के सर्वोच्च वाइस कमांडर नियुक्त।
2006 – संयुक्त राष्ट्र संघ ने उत्तर कोरिया पर प्रतिबंध लगाया।
2007 – वर्ष 2007 का अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार अमेरिका के तीन अर्थशास्त्रियों- लियोनिड हरविक्ज, इरिक मस्किन और रोजर मायरसन को प्रदान किया गया।
2008 – रिजर्व बैंक ने सीआरआर में एक फ़ीसदी की कटौती की घोषणा की।
2008 – अरविन्द अदिग को उनकी पुस्तक ‘ द हाइट टाइगर’ के लिए वर्ष 2008 का बुकर पुरस्कार प्रदान किया गया।

15 अक्टूबर को जन्म लिए व्यक्ति

1542 – अकबर – मुग़ल शासक
1931 – अब्दुल कलाम, भारत के 11वें राष्ट्रपति ।
1957 – मीरा नायर, भारतीय निर्देशक।
1922 – शंकर- प्रसिद्ध संगीतकार (शंकर जयकिशन)
1952 – रमन सिंह- प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं छत्तीसगढ़ के दूसरे मुख्यमंत्री

15 अक्टूबर को हुए निधन

1961 – सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला, एक कवि, उपन्यासकार, निबन्धकार और कहानीकार
1918 – साईं बाबा।

15 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

विश्व छड़ी दिवस
विश्व ग्रामीण महिला दिवस
विश्व डाक दिवस (सप्ताह)
राष्ट्रीय विधिक सहायता दिवस (सप्ताह)

Check Also

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …