Breaking News

स्वर्णिम विशेष :: आज की तारीख, इतिहास के पन्नों में…..

picsart_10-07-09-33-30-240x307उ.स.डेस्क : इतिहास के पन्नों में 7 अक्टूबर के दिन कई ऐतिहासिक घटनाएं दर्ज हैं। आज के दिन देश और दुनिया में कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी:-

7 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
1950 – मदर टेरेसा ने कोलकाता में मिशनरीज ऑफ़ चैरिटी की स्थापना की थी।
1992 – भारत में त्वरित कार्यवाइ बल का गठन किया गया था। इसका गठन विशेष रूप से सांप्रदायिक दंगों से सहानुभूति पूर्वक और विशेषज्ञतापूर्वक निबटने के लिए हुआ था। प्रकृतिक आपदाओं से निबटने में भी यह बल नागरिक प्रशासन की मदद करता है।
1997 – सूर्य बहादुर थापा द्वारा नेपाल के नये प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण, भारत और रूस सुरक्षा सहयोग 2010 तक बढ़ाने के लिए सहमत।
2000 – जापान में मानव क्लोनिंग दंडनीय अपराध घोषित।
2001 – आतंकवाद के ख़िलाफ़ अमेरिका का ऑपरेशन ‘एड्योरिंग फ़्रीडम’ शुरू।
2003 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ ने कट्टरपंथियों के ख़िलाफ़ अभियान जारी रखने की घोषणा की।
2004 – जर्मनी ने सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी का समर्थन किया।
2008 – फलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास चार दिन की राजकीया यात्रा पर भारत पहुँचे।
7 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति
1922- बली राम भगत, प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष।
1978 – जहीर खान, भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी।
1979 – युक्ता मुखी, भारतीय मॉडल, अभिनेत्री एवं मिस वर्ल्ड।
1914 – बेगम अख़्तर, प्रसिद्ध ग़ज़ल और ठुमरी गायिका।
1924 -विजयदेव नारायण साही, प्रसिद्ध कवि एवं आलोचक।
1891 – नरहरि पारिख – स्वतंत्रता सेनानी तथा महात्मा गाँधी के निकट सहयोगी।
7 अक्टूबर को हुए निधन
1708 – गुरु गोविंद सिंह – सिक्खों के गुरु
1971 – के. केलप्पन – केरल के प्रसिद्ध राष्ट्रवादी नेता, स्वतन्त्रता सेनानी और समाज सुधारक।
1961 – केदारेश्वर सेन गुप्ता, प्रसिद्ध क्रांतिकारी व्यक्ति

Check Also

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …