Breaking News

डॉ.बी.आर.अम्बेडकर के जीवन पर कार्यक्रम को लेकर प्रेस वार्ता की गई।

unnamed (1)जालंधर (राजीव धम्मि): भारतीय जनता पार्टी मोर्चा पंजाब प्रधान श्री मंजीत बाली की अध्यक्षता में सर्किट हाउस जालंधर में आज 16 अगस्त शाम 4:00 बजे एक बैठक हुई। इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा स्वतंत्रता सेनानी एवं संविधान निर्माता डॉ बी. आर. अंबेडकर जी के जीवन के विषय में देश भर में चल रहे कार्यक्रमों की लड़ी में दोआबा क्षेत्र का कार्यक्रम जालंधर में 20 अगस्त शनिवार को सुबह 11:00 बजे सिटी गार्डन पैलेस नकोदर चोक में किया जाना तय किया गया। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी पंजाब प्रधान श्री विजय सांपला जी एवं संगठन महामंत्री श्री दिनेश कुमार जी मुख्य मेहमान के रुप में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां लगाई गई। इस बैठक में मोर्चा जालंधर के अध्यक्ष श्री सोनू दिनकर, अश्विनी गिल, विकास कल्याण, विनोद हंस, चमन लाल बंटी, सोनू हंस, हरप्रीत विरदी, टेकचंद, पवन हंस, सुनील, बॉबी, विकास गिल, अश्विनी सहोता, रवि मट्टू, एडवोकेट विशाल, एडवोकेट सूरज कुमार, मोहनलाल, राकेश कौल, एम पी सिंह गोराया आदि मौजूद थे।

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …