Breaking News

कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक की गई।

दरभंगा। समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डाॅ0 भीमराव अम्बेदकर सभागार में प्रो0 गुलाम गौस, उपाध्यक्ष राज्य स्तरीय (20 सूत्री) कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों में चलाये जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक की गई। सर्वप्रथम जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि धान की रोपनी जिला में पूर्ण रूप से कर ली गई है। मक्का का बीज भी उपलब्ध करा दिया गया है। कृषि यांत्रिकरण के लिए शिविर वित्तीय वर्ष 2016-17 में लगाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। जूलाई माह में सामान्य से अधिक बारिश होने की जानकारी दी गई। अगस्त महीने में आज तक के बारिश की स्थिति सामान्य से कम होने के कारण डीजल अनुदान हेतु अगले हफ्ते राशि प्रखण्डों को आवंटित कर दिये जाने की जानकारी दी गई।

शिक्षा विभाग के समीक्षा में जिला कार्यक्रम पदाधिकरी(सर्व शिक्षा अभियान) ने बताया कि शिक्षकों के वेतन मद में आवंटन प्राप्त हो गया है, जल्द ही सभी शिक्षकों को वेतन मद में राशि का भुगतान कर दिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के समीक्षा के क्रम में जानकारी दी गई कि टीकाकरण अभियान जिला में सफलता पूर्वक चलाया जा रहा है। कुपोषण एवं अरक्तता से बचाव हेतु बिटामिन – ‘‘ए’’, आयरन एवं फौलिक एसिड टैबलेट वितरित किया जा रहा है। आई0सी0डी0एस0 विभाग की समीक्षा के क्रम में बताया गया कि जिले में कुल 39 हजार 22 आँगनवाड़ी केन्द्र संचालित किये जा रहे है। जिसके अन्तर्गत बच्चों को शिक्षा के साथ पोषाहार, दवाई एवं पोशाक भी दिया जाता है। ‘‘ परवरिश ’’ योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2015-16 में 44 हजार 60 आवेदन प्राप्त होने की जानकारी दी गई।

दरभंगा नगर निगम के अन्तर्गत विभिन्न विकासात्मक कार्य के चलाये जाने की जानकारी दी गई। विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंताओं के जरिए बन रहे सड़क एवं पुल-पुलियों के निर्माण के अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई। इनके निर्माण कार्य में तेजी लाने का निदेश दिया गया। कल्याण विभाग के अन्तर्गत प्री-मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक, मेधावृत्ति प्रथम श्रेणी के अन्तर्गत छात्रवृत्ति वितरण के बारे में जानकारी दी गई। जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि पूरे जिले में 824 कब्रिस्तान है, इनमें 311 कब्रिस्तानों की पूर्ण घेराबन्दी कर ली गई है। 96 में आंशिक घेराबन्दी है, 83 में निर्माण कार्य चल रहा है एवं शेष 364 में घेराबन्दी किया जाना है। मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत इन्टर एवं मैट्रिक के विद्यार्थियों को कुल 01 करोड़ 78 लाख राशि के वितरण की जानकारी दी गई।

उक्त बैठक में जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी जेड हसन, प्रभारी पदाधिकारी विभाग शाखा रमेश कुमार सुमन, सभी संबंधित कार्यपालक अभियंता, संबंधित विभाग के पदाधिकारीगण, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार व अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Check Also

Corex पीकर नशे में पहुंचा दूल्हा, शादी के मंडप में दुल्हन ने उठाया बड़ा कदम

डेस्क। नशे की हालत में जब दूल्हा शादी करने मंडल में पहुंचा तब उसे देखकर …

बिहार ANM बहाली पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 10709 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ

डेस्क। पटना HC के आदेश के बाद ANM के 10709 पदों पर बहाली का रास्ता …

Instagram पर हुआ प्यार, रात के अंधेरे में गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा प्रेमी तो गुस्साए लोगों ने जमकर पीटा

डेस्क। बिहार के मुजफ्फरपुर में रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने जाना एक युवक …