टिकारी, गया : किसी कवि ने ठीक ही कहा है- ष्उठो, जागो, नौजवानों, तुम पर ही अब भारत का सब भार है । उक्त पंक्ति को टिकारी के लाल काश्मीर में चरितार्थ कर रहे है। टिकारी नगर पंचायत क्षेत्र के रिकाबगंज मुहल्ले के रहने वाले विकास कुमार देश सेवा की भावना से ओत प्रोत कर वर्ष 2011 में अपने आप को देश सेवा में समर्पित किया। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 50वीं बटालियन के जवान विकास ने जालंधर में फौज का प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण के तुरंत बाद ही विकास को जम्मू काश्मीर के आतंकवादग्रस्त क्षेत्र लाल चैक पर तैनात किया गया । विकास ने भी पुरे जोश एवं दमखम के साथ लाल चैक पर करीब पाँच वर्षो तक देश के गद्दारो का डटकर सामना किया । दीपावली की छुट्टी पर घर आये विकास ने बताया कि पत्थरबाजो का डट कर सामना किया और कर रहा हूँ । तीन टेरर किलिंग ऑपरेशन में शामिल विकास कहते है तीनों ऑपरेशन में हमारी टीम ने आतंकवादियों को मिलकर मौत के घाट उतारा है।उस पल को याद कर विकास और रोमांचित हो जाते है और कहते है कि देश का शीश कभी झुकने नहीं देंगे । साधारण से किसान स्व० कामता सिंह एवं सोनामति देवी के चार बच्चों में सबसे छोटे विकास बचपन से फौज में जाने की शौक रखते थे। विकास की माँ सोनामति देवी से उनके लाल के फौज पर रहने पर सवाल पूछा गया तो श्रीमती देवी ने मगही लहजे में कहा कि देश के सेवा ला हम्मर बेटा लगल हे हमर नाम रौशन करीत हे। विकास अभी फिलहाल काश्मीर के ही दूसरे आतंकवाद ग्रस्त क्षेत्र सोफिया में तैनात है। विकास के अनुसार शरीर पर करीब 20 किलोग्राम का अतिरिक्त भार लेकर अपने आप को पत्थरबाजो से बचाना बहुत ही कठिन होता है परंतु देश की सेवा में न्यौछावर हो जाने का डर भी कभी नहीं सताता है। विकास इस बात पर अफसोस जताते है कि हमारे ही देश के भाई बन्धु आतंकवादियो एवं दहशतगर्दो के बहकावे में आकर अपनी ही मातृभूमि पर वार को तैयार हो जाते है। अंत में सब को लेकर, साथ चलने की,बात तुम्हे ही, सार्थक करनी है,देश को, एक नई उचाईयो पे,तुम को ही, अब पहुंचाना हैद्य यह पंक्ति विकास के जीवन को चरितार्थ करती है।
Check Also
दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …
फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …
राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !