बिहटा/पटना- गुरुवार को बिहटा के डुमरी में निर्माणाधीन पावर ग्रिड का रुके कार्य को जिलाधिकारी के निर्देश पर भाड़ी पुलिसिया सुरक्षा व्यवस्था में कार्य शुरू करवाया गया ।लेकिन कार्य के शुरू होते ही ग्रामीण किसानों का आक्रोश उबल पड़ा ।किसानों की भाड़ी फौज ने निर्माण स्थल पर पंहुच पावर ग्रिड के निर्माण में लगाई जा रही पॉल का जमकर विरोध करते हुए कार्य को ठप करवा दिया । ग्रामीणों ने विरोध करते हुए सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारे बाजी करते हुए निर्माण स्थल से हटने को मजबूर कर दिया । आक्रोशित किसानों का कहना था कि पहले ही हमलोगों का कृषियुक्त सैकड़ो एकड़ भूमि का अधिग्रहण सरकार कर लिया गया ।अब पावर ग्रिड में पावर की सप्लाई के नाम पर गांव के चारो तरफ बिजली का हाईवोल्टेज तार का जाल बिछाया जा रहा है । गांव के चारो तरफ बिजली का जाल बिछने से हमलोगों को गांव में रहना दुस्वार हो जाएगा। सरकार हमलोगों को विकास के नाम पर जान से मारने की कवायद शुरू कर दिया है ।किसानों का कहना था कि इस निर्माण में स्कूल ,मकान का भी ख्याल नही रखा जा रहा है।अधिकारी अपने मन से जंहा चाह रहे है एक बिजली का खम्भा गाड़ दे रहे है ।गांव को सुरक्षित करते हुए एक तरफ से भी सभी जगह बिजली जा सकती थी लेकिन ऐसा कुछ भी नही किया गया ।अगर गांव के चारो तरफ पोल गाड़ने का कार्य को अबिलंब नही रोका गया तो हम लोग सामूहिक आत्मदाह कर जान दे देंगे।.

Check Also
दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …
दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …
दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !