Breaking News
Home / बिहार / पटना / राज्यस्तरीय डॉग शो 12 फरवरी को, लैब्राडोर से लेकर बीगल तक 20 तरह की नस्लें होंगी शामिल

राज्यस्तरीय डॉग शो 12 फरवरी को, लैब्राडोर से लेकर बीगल तक 20 तरह की नस्लें होंगी शामिल

डेस्क। पशु कल्याण जागरूकता कार्यक्रम के तहत राज्य स्तरीय डॉग शो 12 फरवरी को बिहार पशु चिकित्सा महाविद्यालय पटना के खेल मैदान में होगा। कार्यक्रम का उद्घाटन पशु व मत्स्य संसाधन विभाग की अपर मुख्य सचिव डॉ. एन. विजयलक्ष्मी करेंगी। पशु स्वास्थ्य एवं उत्पादन संस्थान के निदेशक डॉ. मो. अली शब्बर ने बताया कि डॉग शो के लिए निःशुल्क निबंधन किया जा रहा है।

 

 

डॉग शो में कुल 5 कैटेगरी में राज्य भर से लगभग 20 प्रकार के नस्लों के श्वानों का स्वास्थ्य जांच, नस्ल की गुणवत्ता और आज्ञाकारिता इत्यादि के आधार पर पुरस्कृत किया जाएगा।

 

Advertisement

 

डॉग शो के आयोजन का मुख्य उद्देश्य पशुपालन के महत्व को बढ़ावा देना तथा कुत्ता प्रेमियों को एक ऐसा मंच प्रदान करना है, जहां वे अपने पालतू कुत्तों की प्रतिभा और गुणों का प्रदर्शन कर सकें।

 

निदेशक ने यह भी बताया कि यह आयोजन कुत्ते प्रेमियों और पालतू कुत्तों के लिए एक स्वस्थ और सामाजिक वातावरण तैयार करेगा। शो में लैब्राडोर, जर्मन शेफर्ड, गोल्डन रिट्रीवर, बीगल, पग आदि कुत्तों की विभिन्न नस्लों को प्रदर्शित किए जाने की उम्मीद है। इस आयोजन में भाग लेने के लिए कुत्ते प्रेमियों से बड़ी संख्या में पंजीकरण की उम्मीद है। यह शो केवल मनोरंजन के लिए ही नहीं बल्कि लोगों को कुत्तों के कल्याण और पशु स्वास्थ्य के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से भी आयोजित किया जा रहा है।

 

 

Check Also

पटना में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, दो सगे भाइयों की गोलियों से हत्या

बिहार की राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक शादी का …

बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी, इन 7 बिंदुओं पर सख्ती

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की स्पेशल रिपोर्ट दरभंगा/पटना । बिहार सरकार ने राज्य के सभी कोचिंग …

केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं की जा सकती – पटना हाईकोर्ट

पटना। बिहार में शराबबंदी कानून के तहत संपत्ति जब्ती को लेकर पटना हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण …