Breaking News

दरभंगा के ओमेगा स्टडी सेंटर का जलवा बरकरार

 

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जेइइ मेंस में ओमेगा स्टडी सेंटर, दरभंगा का जलवा बरकरार है. संस्थान के बच्चों ने बेहतर परिणाम दिया है. नितेश आनंद ने 99.94 पसेंटाइल लाकर सूबे में अपनी श्रेष्ठता साबित की है. संस्थान के 40 से अधिक छात्र-छात्राओं को 97 से अधिक परसेंटाइल मिला है. इनमें बबली 99.17 परसेंटाइल, प्रियांशु 99.14, उमंग 98.55, सादिक 98.18, मानस 98.12, भास्कर, अमर कुमार, उज्जवल, केशव, विपुल, संदीप, अर्पित आदि ने 97 से अधिक परसेंटाइल हासिल कर कीर्तिमान बनाया है. साथ ही 100 से ज्यादा बच्चे आइआइटी एडवांस के लिए बेहतर परसेंटाइल के साथ चयनित किये गए हैं. सफल बच्चों ने संस्थान में खुशियां बांटी.

 

Advertisement

चेयरमैन सुमन कुमार ठाकुर ने बताया कि रिजल्ट ने फिर साबित कर दिया कि समर्पित प्रयास सदैव इतिहास गढ़ता है. ठाकुर ने इस सफलता का श्रेय विशेष रूप से मैनेजिंग डायरेक्टर सुमित कुमार चौबे को दिया. कहा कि बच्चों की मेहनत, शिक्षकों का सही मार्गदर्शन, अनुकूल शैक्षणिक वातावरण सफलता की कुंजी है. संस्थान पिछले कुछ वर्षों से इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिये सर्वोत्तम विकल्प बनकर बिहार उभरा है. पिछले वर्ष भी 52 से अधिक विद्यार्थियों का चयन आइआइटी एवं गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में हुआ.

 

Advertisement

 

मैनेजिंग डायरेक्टर सुमित कुमार चौबे ने कहा कि ओमेगा स्टडी सेंटर सर्वश्रेष्ठ रिजल्ट देता आ रहा है. सफल बच्चों के एडवांस की तैयारी शुरू कर दी गयी है. शिक्षक आशीष ओझा, रुपेश कुमार, रौशन कुमार, के निशिकांत सिन्हा, रोहित कुमार, धनंजय सिंह, सिद्धि विनायक, मैनेजमेंट से प्रवीण कुमार, रोशन में कुमार, प्रभाकर झा, आलोक कुमार, अनुराग कुमार, कमल कुमार, पुष्पा, पूजा कुमारी, तनुजा कुमारी के सामूहिक मेहनत ने ही यह बेहतर नतीजा दिया है.

 

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …