Breaking News

टीम इंडिया में रोहित-शिखर बरकरार, दो खिलाड़ी बाहर

picsart_09-12-02-29-56क्रिकेट लाईव : न्यूजीलैंड के खिलाफ 22 सितंबर से शुरू हो रही 3 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान हो गया है। खराब फॉर्म के बावजूद रोहित शर्मा और शिखर धवन को टीम में बरकरार रखा गया। अजिंक्य रहाणे को टीम का उप-कप्तान बनाया गया। वेस्ट इंडीज टूर से लौटी 17 सदस्यीय टीम से दो खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।
15 मेंबर की टीम इंडिया में विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, रिद्धिमान साहा, चेतेश्वर पुजारा, मुरली विजय, रवींद्र जडेजा, उमेश यादव, अमित मिश्रा, भुवनेश्वर कुमार, आर. अश्विन, मोहम्मद शमी और इशांत शर्मा शामिल हैं.
 जबकि वेस्ट इंडीज के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम में शामिल रहे ऑल राउंडर स्टुअर्ट बिन्नी और फास्ट बॉलर शार्दुल ठाकुर को टीम में जगह नहीं मिली है.
सेलेक्टर संदीप पाटिल ने कहा कि हमने 15 खिलाड़ियों का सिलेक्शन किया है, लेकिन मैच में कौन खेलेगा और कौन नहीं, इसका सिलेक्शन विराट कोहली और कोच अनिल कुंबले करेंगे।
उन्होंने कहा कि एक सिलेक्टर की हैसियत से मैं इस बात से खुश हूं कि इंडियन क्रिकेट का फ्यूचर सचिन, अनिल, सौरव और राहुल जैसे महान खिलाड़ियों के हाथ में है.

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …