Breaking News

जियो की दोस्ती और बीएसएनएल का प्यार, ग्राहकों के लिए लाया बहार

वेब डेस्क : कुछ दिनों पूर्व बीएसएनएल बनाम रिलायंस जियो हुआ था लेकिन बीएसएनएल एवं जियो के उपभोक्ताओं को पूर्ण सुविधा मिले इसलिए  रिलायंस जियो और सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल में 4जी और 2जी सर्विस को लेकर अहम करार हुआ है। करार के तहत बीएसएनएल के कस्टमर्स रोमिंग के दौरान रिलायंस जियो की 4G सर्विसेस का इस्तेमाल कर पाएंगे। वहीं, रिलायंस जियो के कस्टमर्स वॉइस कॉल के लिए बीएसएनएल के 2G नेटवर्क का इस्तेमाल कर सकेंगे। दोनों के बीच इंट्रा-सर्किल रोमिंग एग्रीमेंट हुआ है।

दोनों कंपनियों का कहना है कि हमारा फोकस है कि हम नेटवर्क कैपिबलिटी को बढ़ाएं। साथ ही हमारी पहुंच ज्यादा से ज्यादा कस्टमर्स तक हो। इस करार से दोनों ही कंपनियों को एक दूसरे का सपोर्ट मिलेगा, साथ ही कस्टमर्स को बेहतर अनुभव मिलेगा।
बता दें कि बीएसएनएल के पास दिल्ली-मुंबई छोड़कर पूरे देश में बड़ा ज्यॉग्राफिकल कवरेज है। उसके पास देशभर में 1,14,000 साइट्स हैं। वहीं, रिलायंस जियो के पास एंड-टू-एंड 4G-LTE है।

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …