Breaking News

बिहार के इस सांसद पर लोगों ने रखा 51 रूपए का इनाम

picsart_09-14-01-54-22वेब-डेस्क :  बिहार में इन दिनों एक सांसद के लापता होने का पोस्टर सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. सासंद बिहार के समस्तीपुर सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं और नाम है रामचंद्र पासवान.

रामचंद्र लोजपा के सांसद होने के साथ-साथ दलित सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के छोटे भाई भी. सोशल मीडिया समेत फेसबुक पर वायरल हुए इस पोस्ट में सांसद को ढूंढ कर लाने वाले को 51 रूपए और दो किलो चूड़ा इनाम के तौर पर देने की बात कही गई है. दरअसल लोगों की शिकायत है कि आम दिनों में लापता रहने वाले सांसद बाढ़ के दौरान भी इलाके से नदारद रहे.

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस पोस्ट को लेकर लोजपा कार्यकर्ताओं में खाका आक्रोश देखने को मिल रहा है. लोजपा के समस्तीपुर जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुशवाहा ने समस्तीपुर एसपी से मिल कर इस पोस्टर को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है और थाने में शिकायत दर्ज करवाने की बात कही है.

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …