Breaking News

रिलायंस JioFi 4G वायरलेस हॉटस्पॉट लॉन्च,कीमत 1,999 रुपये

picsart_09-19-02-18-43उ.स.डेस्क: जियो सिम मिलना भले ही लोगों के लिए मुश्किल हो लेकिन रिलायंस JioFi 4G वायरलेस हॉटस्पॉट अब दुकानों पर लोगों को आसानी से उपलब्ध होगा.

रिलायंस जियो ने 2600 mAh बैटरी और Oled डिस्प्ले के साथ रिलायंस JioFi 4G वायरलेस हॉटस्पॉट लॉन्च किया है. इसकी कीमत 1,999 रुपये है और यह भारत के कुछ शहरों में मिलना शुरू हो गया है.

यह नया JioFi पहले की अपेक्षा बड़ा है और इसके किनारे बहुत स्मूद हैं. यह डिवाइस दिखाता है कि पॉवर ऑफ है या ऑन, कितनी बैटरी बची है, 4G और वाई-फाई का सिग्नल कैसा है. इसमें माइक्रो एसडी कार्ड भी आप लगा सकते हैं, जिसकी मेमोरी 32 जीबी तक बढ़ाई जा सकती है.

इस डिवाइस से जियो के ‘वेलकम ऑफर’ के तहत 31 दिसंबर तक फ्री डाटा मिलेगा. रिलायंस JioFi से एक डिवाइस से एक साथ 10 लोग नेट चला सकते है. साथ ही यह पोर्टेबल भी है. आप जहां चाहें इसे लेकर जा सकते हैं. एक बार चार्ज करने पर यह 5 घंटे चलता है.

Check Also

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *