Breaking News

जनभागिदारी हेतु “अपना गांव-अपना काम” नारे के साथ काम कर रही है सरकार- रघुवर दास

चंदन कुमार। रांची।
मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने राज्य के प्रखंड समन्वयकों को निदेश दिया कि वे मार्च तक आदिवासी विकास समिति और ग्राम विकास समिति का गठन पूर्ण कर लें। अप्रैल से योजनाओं को लागू करने का काम शुरू कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि समिति में 9 से 11 सदस्य होंगे। महिला को अध्यक्ष और युवा को सचिव का पद के लिए गांव वाले ही चयन करेंगें। सरकार गांव के विकास की छोटी-छोटी योजनाओं हेतु राशि सीधे समिति के खाते में भेजेगी।

गांव वाले अपने गांव की योजना स्वयं तय कर यह राशि खर्च कर सकेंगें। मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास आज पंचायती राज विभाग के तहत प्रखंड समन्वयकों के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिला पंचायती राज अधिकारी की भी जिम्मेवारी तय है। प्रंखड समन्वयकों के साथ-साथ उन्हें भी टूर डायरी भरनी है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य का विकास तभी होगा, जब गांव का विकास होगा। इस हेतु जनभागीदारी जरूरी है। हमारी सरकार इसी को बढ़ावा देने के लिए शीघ्रता से कदम उठा रही है। गांव का विकास केवल नौकरशाही के प्रयास से पूरा नहीं होगा अपितु गांव को स्वयं अपनी प्राथमिकताएं तय करनी होंगी और विकास का कार्य करना होगा।

सरकार ने अपना गांव-अपना काम के नारे के साथ इसकी शुरुआत की है। गांव का एक-एक व्यक्ति विकास कार्य में अपना योगदान दे। योजना के लिए 80 प्रतिशत राशि सरकार देगी। 20 प्रतिशत राशि ग्रमीण श्रमदान के रूप में देंगे। इससे उनमें और भी अपनेपन का भाव आयेगा।
बैठक में मुख्य सचिव श्रीमती राजबाला वर्मा, विकास आयुक्त श्री अमित खरे, वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री सुनील कुमार बर्णवाल, ग्रामीण विकास विभाग के सचिव श्री अविनाश कुमार, पंचायती राज विभाग के सचिव श्री विनय चौबे समेत विभाग के अधिकारी और प्रखंड समन्वयक उपस्थित थे।

Check Also

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *