Breaking News

दरभंगा कोर्ट में संविधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन, नशामुक्ति दिवस पर भी बोले जिला जज

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। संविधान दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार विनोद कुमार तिवारी के नेतृत्व में सभी न्यायिक पदाधिकारी, अधिवक्ता संघ के सदस्य, न्यायालय कर्मियों आदि के द्वारा संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा गया।

 

Advertisement

जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने संविधान के महत्व को बताते हुए कहा कि संविधान हमें आजादी और समानता के साथ जीने का अधिकार देता है। भारतीय लोकतंत्र का आधार संविधान हीं है,जिनके आदर्शों का पालन करना हम सब का दायित्व है। उन्होंने कहा कि संविधान में प्रावधानित मौलिक अधिकार हमें हमारा हक दिलाता है तो मौलिक कर्तव्य हमें हमारी जिम्मेदारियों का पालन करने की नसीहत देता है। लोग अधिकारों को तो याद रखते हैं परंतु कर्तव्यों को भूल जाते हैं। स्वच्छ लोकतंत्र के लिए दोनों हीं आवश्यक है।

 

Advertisement

 

नशामुक्ति दिवस पर दिलाई शपथ 

जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने नशा मुक्ति दिवस पर सभी को नशापान नहीं करने की शपथ दिलाते हुए कहा कि नशापान जीवन के लिए अभिशाप है। कितने लोगों ने नशापान कर अपने जीवन को नुकसान पहुंचाया है। आज संकल्प लें कि नशा से स्वयं भी दूर रहेंगे और लोगों को भी इसके लिए जागरूक करेंगे।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार सचिव रंजन देव ने कहा कि हम सभी का दायित्व है कि हर संभव प्रयास किया जाए की न्याय तक सबकी पहुंच हो। कार्यक्रम में सभी न्यायिक पदाधिकारी, अधिवक्ता, न्यायिक कर्मचारी व पारा विधिक स्वयंसेवक आदि मौजूद थे।

 

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। वैशाली के मुस्लिम विद्वानों, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक …