लखनऊ: समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने तमाम कयासों को दरकिनार करते हुए पार्टी में राज्यसभा सदस्य अमर सिंह का कद बढ़ा दिया है। अमर सिंह को समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। सपा में अब पद के मामले में अब अमर सिंह प्रोफेसर राम गोपाल यादव के बराबर हो गए हैं। समाजवादी पार्टी में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव से पहले फेरबदल का दौर जारी है। पहले शिवपाल को प्रदेश का अधयक्ष बनाया गया, अब अमर सिंह का कद भी बढ़ा दिया गया है। सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने अमर सिंह को सपा का राष्ट्रीय महासचिव बना दिया है। समाजवादी पार्टी ने कुछ दिनों पार्टी में वापसी से पहले अमर सिंह को राज्यसभा सांसद बनाया था।
Check Also
झंझारपुर में गरजे अमित शाह, बोले मोदी तीसरी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री
डेस्क। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झंझारपुर संसदीय क्षेत्र …
भाजपा के कौरवों से डटकर लड़ रहीं ममता दीदी, दुर्गापुर में जनसम्पर्क के दौरान बोले TMC प्रत्याशी कीर्ति आजाद
डेस्क। भारत के पूर्व ऑलराउंडर क्रिकेटर कीर्ति आजाद को टीएमसी ने बर्दवान-दुर्गापुर से टिकट दिया …
दरभंगा उत्पाद कोर्ट ने 2 शराब तस्करों को 5-5 साल कारावास की सुनाई सजा
देखें वीडियो भी… डेस्क। दरभंगा। उत्पाद अधिनियम के प्रथम विशेष न्यायाधीश श्रीराम झा की अदालत …