Breaking News

बिहार :: क्रिकेट चयन खेल प्रतियोगिता 27 से

picsart_09-20-09-43-32दरभंगा : जिला स्तरीय विद्यालय क्रिकेट चयन खेल प्रतियोगिता 27 से 29 सितंबर तक होगी। नेहरू स्टेडियम लहेरियासराय में होने वाली इस प्रतियोगिता में विद्यालयों के पंजीकृत खिलाड़ी भाग लेंगे। इसके लिए तिथिवार कार्यक्रम तय कर दिया गया है। तय कार्यक्रम के अनुसार, 27 सितंबर को बीनू माकंड (यू-17) क्रिकेट चयन प्रतियोगिता उच्च विद्यालय माउंबेहट, उच्च विद्यालय जोगियारा, उच्च माध्यमिक विद्यालय घोड़दौड़, सफी मुस्लिम स्कूल, उच्च विद्यालय पोहद्दी-बेला, मारवाड़ी उच्च विद्यालय, उच्च विद्यालय उघरा, रोज पब्लिक स्कूल, उच्च विद्यालय सुघराईन, उच्च विद्यालय सतीघाट, पाटला पब्लिक स्कूल, जेसस एण्ड मेरी एकेडमी, दिल्ली पब्लिक स्कूल, उच्च विद्यालय आनन्दपुर, एमकेपी उच्च विद्यालय कादिराबाद, उच्च माध्यमिक विद्यालय ठकुरनियां एवं पब्लिक स्कूल, दरभंगा की सहभागिता होगी।

28 सितंबर को बीनू माकेड (यू-17) क्रिकेट चयन प्रतियोगिता में सुंदरपुर उच्च विद्यालय बेला, उच्च विद्यालय बंदा, राज उच्च विद्यालय, उच्च विद्यालय कोलहंटा-पटोरी, शांति नायक उच्च विद्यालय बहेड़ी, उच्च विद्यालय रसियारी, उच्च विद्यालय उजान, उच्च विद्यालय कुशोथर, उच्च विद्यालय सोनकी, उच्च विद्यालय गोरा-मान सिंह, एमएल एकेडमी, मानस इन्टरनेशनल स्कूल, रामाश्रय राय पब्लिक स्कूल, सेंट टेरेसा पब्लिक स्कूल, दरभंगा पब्लिक स्कूल, बाल कल्याण पब्लिक स्कूल एवं डॉन बॉस्को पब्लिक स्कूल के प्रतिभागी भाग लेंगे। वहीं 29 सितंबर को होने वाली सीके नायडू (यू-19) क्रिकेट चयन प्रतियोगिता सभी पंजीकृत प्रतिभागियों के बीच आयोजित होगी।

Check Also

झंझारपुर में गरजे अमित शाह, बोले मोदी तीसरी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री

डेस्क। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झंझारपुर संसदीय क्षेत्र …

भाजपा के कौरवों से डटकर लड़ रहीं ममता दीदी, दुर्गापुर में जनसम्पर्क के दौरान बोले TMC प्रत्याशी कीर्ति आजाद

डेस्क। भारत के पूर्व ऑलराउंडर क्रिकेटर कीर्ति आजाद को टीएमसी ने बर्दवान-दुर्गापुर से टिकट दिया …

दरभंगा उत्पाद कोर्ट ने 2 शराब तस्करों को 5-5 साल कारावास की सुनाई सजा

देखें वीडियो भी… डेस्क। दरभंगा। उत्पाद अधिनियम के प्रथम विशेष न्यायाधीश श्रीराम झा की अदालत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *