दरभंगा। समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मो0 वसीम अहमद ने प्रेस वार्ता कर कहा कि मिथिलांचल का प्रमुख शिक्षण संस्थान ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय विगत दो वर्षों से असमाजिक तत्वों का पनाहगार बना हुआ है और यह सत्य उजागर हो चुका है कि कुलपति डाॅ0 साकेत कुशवाहा उन असमाजिक तत्वों को पनाह दिये हुए है। इसलिए अब कुलपति के कुकृत्य एवं तानाशाही के खिलाफ जन आंदोलन आवश्यक है। उन्होंने अपने प्रेस वार्ता के द्वारा मिडिया को बताया कि विगत दो माह से विभिन्न छात्र संगठन का आंदोलन भूख हड़ताल एवं अनशन जारी है। समाचार पत्रों में रोज प्रो0 कुलपति की तानाशाही और छात्र विरोधी कार्यशैली प्रकाश में आ रही है। श्री अहमद ने कहा कि लगभग पाॅच हजार से अधिक विद्यार्थीयों का दाखिला नहीं हो पाया है। जिस कारण इन सभी बच्चों का भविष्य अंधकार में हैं पूर्व में दरभंगा कमिश्नरी की आबादी लगभग एक करोड़ पच्चीस लाख हो चुकी है, इसके बावजूद काॅलेजों और शिक्षकों की व्यवस्था गुणवतापूर्वक नहीं की जा रही है। इसलिए वार्षिक आबंटित राशि के उपयोग एवं खर्च पर प्रश्न चिह्रन उठता है। श्री अहमद ने कहा कि कुलपति असमाजिक तत्वों के इशारे पर विश्वविद्यालय के कर्मठ शिक्षक, प्रधानाचार्य को झूठे मुकदमें में फंसा रहे है और उन्हें निलंबित कर रहे है।
Check Also
दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …
फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …
राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !