Breaking News

बिहार :: अंतरजातीय प्रेम विवाह करने पर पंचायत ने सुनाया तालिबानी फरमान

picsart_09-26-05-15-57समस्तीपुर में एक प्रेमी युगल को अंतरजातीय प्रेम विवाह करना खासा महंगा पड़ा. विवाह करने वाले इस जोड़े को गांव की पंचायत ने तालिबानी फरमान जारी करते हुए गांव छोड़ने का हुक्म सुना डाला.

शादी कर जब दोनों गांव लौटे तो परिवार वालों ने गांव के लोगों का पंचायत लगायी और फिर अपना फरमान सुनाया. समस्तीपुर पुलिस के चौखट पर न्याय की फरियाद लेकर पति-पत्नी सोमवार को पहुंचे. मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के नगर बाजार की महादलित परिवार की लड़की विभा कुरसाहा गांव के राजबल्लभ राय से प्यार करती थी.

इन दोनों ने विद्यापति धाम मंदिर में 27 अगस्त को शादी की. शादी के बाद कुछ दिन बाहर बिताने के बाद अपने पति के साथ वो ससुराल पहुंची तो परिवार के लोगों ने ग्रामीणों को बुलाकर पंचायत करवाया. फिर पंचायत ने दोनों को गांव छोड़ने का फ़रमान सुना डाला.

विभा और राजबल्लभ ने परिवार वालों और ग्रामीणों पर मारपीट गाली गलौज़ और गाँव से बाहर निकलने का आरोप लगाया है. न्याय की फरियाद करने यह दम्पति समस्तीपुर पुलिस ऑफिस पहुंचा जहाँ कार्यालय के निरीक्षण करने पहुंचे दरभंगा प्रक्षेत्र के डीआईजी सुकन पासवान ने मामला सामने आने पर कार्रवाई की बात कही.

Check Also

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *