Breaking News

बिहार :: मिथिलांचल एक्सप्रेस में लुट, ट्वीटर के सहारे मिली ‘प्रभु’ से मदद

picsart_09-26-09-33-28दरभंगा : कोलकता से सीतामढ़ी आनेवाली मिथिलांचल एक्सप्रेस में रविवार की देर रात लुटेरों ने जम कर तांडव मचाया. पीड़ित यात्रियों ने जसीडीह स्टेशन पर जीआरपी से शिकायत करनी चाही लेकिन नाकाम रहे.इसके बाद पीड़ितों ने ट्वीट कर के रेल मंत्री सुरेश प्रभु से शिकायत की जिसके बाद पुलिस एक्शन में आयी. पीड़ित यात्रियों के मुताबिक घटना अहले सुबह तीन बजे की है जब ट्रेन जसीडीह स्टेशन पहुंचने वाली थी. इस दौरान पांच-छह की संख्या में लुटेरों ने ब्लेड और चाकू की नोंक पर कई यात्रियों के रुपये और सामान लूट लिये.लुटेरों ने एस 3,एस 4 को अपना निशाना बनाया. विरोध करने पर लुटेरों ने कई यात्रियों पर ब्लेड से भी हमला भी कर दिया. यात्रियों की मानें तो ट्रेन में पुलिस गश्ती की कोई व्यवस्था नहीं थी. जसीडीह स्टेशन पर यात्रियों ने पुलिस में इसकी शिकायत भी की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गयी.

लूट के शिकार यात्रियों ने रेल मंत्री से ट्वीटर पर इसकी शिकायत की जिसके बाद रेल पुलिस हरकत में आई और इसका असर भी देखने को मिला. दरभंगा स्टेशन पर ट्रेन आने से पहले रेल पुलिस के जवान पीड़ित रेल यात्रियों के आने का इंतज़ार कर रहे थे.

दरभंगा स्टेशन पहुंच कर कुछ यात्रियों ने अपनी शिकायत दर्ज करायी जबकि कुछ पीड़ित यात्री पहले ही ट्रेन से उतर चुके थे. पीड़ित यात्रियों की मानें तो लगभग दर्जन भर यात्रियों से लूटपाट की गयी. इधर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है.

Check Also

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *