Breaking News

बिहार :: शिक्षा विभाग कार्यालय में लगी भीषण आग, बड़ी साजिश की आशंका

picsart_09-30-01-26-02पटना : सचिवालय के विकास भवन स्थित शिक्षा विभाग के कार्यालय में शुक्रवार सुबह आग लग गयी. जिससे अफरा-तफरी मच गयी. शिक्षा विभाग के साथ ही ऊपर की मंजिल पर स्थित स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया है. मौके पर दमकल की कई गाड़ियां मौजूद हैं और अाग को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुबह से ही कार्यालय के कमरे से धुंआ निकलता दिखा और कुछ देर के बाद आग की लपटें दिखने लगी. इसकी जानकारी तुरंत फायर ब्रिगेड की टीम को दी गयी. जानकारी मिलते ही मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंच गयी और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटी है. सूचना पर सचिवालय थाने की पुलिस और विभाग के कई वरीय अधिकारी भी मौके पर पहुंच गये हैं.

अभी तक घटना के पीछे शॉट सर्किट को वजह बताया जा रहा है. आग की वजह से विकास भवन की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गयी है. आग से काफी क्षति होने की संभावना व्यक्त की जा रही है. इससे पहले कुछ दिनों पहले भी शिक्षा विभाग के कार्यालय मे आग लग चुकी है. साथ ही स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में भी आग लगी थी.

मौके पर मौजूद शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव आरके महाजन ने कहा है कि आग की वजह से क्या नुकसान हुआ है. इसकी पूरी जानकारी ली जाएगी. साथ ही इसके कारणों की पूरी जांच की जाएगी और जो भी इसके लिए दोषी पाए जाएंगे उन्हें लापरवाही बरतने के वजह से निलंबित किया जाएगा.

Check Also

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …