Breaking News

बिहार :: राज्यस्तरीय जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ी सीवान रवाना

picsart_10-05-03-17-31-320x298दरभंगा : राज्यस्तरीय जूनियर बॉल-बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए मंगलवार को तारालाही उच्च विद्यालय में बालक व बालिका खिलाड़ियों का चयन किया गया। जिला बॉल-बैडिंमटन एसोसिएशन के अध्यक्ष अखिलेश कुमार झा ने बताया कि 6 से 8 अक्टूबर को सिवान में आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ी 5 अक्टूबर को रवाना हुए। सचिव रामाशंकर चौधरी ने बताया कि बालक वर्ग का कप्तान बद्री कुमार के अलावा रंजीत कुमार, आकाश कुमार, मुकेश कुमार, सोनू कुमार, रूपेश कुमार राज, विकाश कुमार, राकेश कुमार, राजीव कुमार शामिल हैं। वहीं बालिका वर्ग में टीम के कप्तान शारदा मणि के अलावा बबीता कुमारी, सीमा कुमारी, ज्योति कुमारी, काजल कुमारी वन, काजल कुमारी टू, कवि कुमारी, नेहा कुमारी व खुशबू कुमारी शामिल हैं। टीम के कोच सुजीत कुमार को बनाया गया है।

Check Also

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …