Breaking News

बिहार :: पोल से टकराई बाईक,एक की मौत 2 घायल

picsart_10-05-04-56-08-320x295दरभंगा : लहेरियासराय बहेड़ी पथ पर आनंदपुर और सुरहाचट्टी के बीच बीती रात करीब 11 बजे बिजली के पोल से टकरा जाने के कारण उस पर सवार एक किशोर की मौत हो गई जबकि उसके दो अन्य साथी गंभीर रुप से जख्मी हो गए।
बताया जाता है कि बहेड़ी थाना क्षेत्र के सुसारी गांव निवासी 16 वर्षीय मनीष कुमार अपने दो अन्य साथियों के साथ एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर देर रात बहेड़ी से शहर की ओर जा रहा था। इसी बीच सुरहाचट्टी और आनंदपुर के बीच स्थित एक पेट्रोल पंप के निकट उसकी बाइक सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकरा गई। इसके बाद मोटरसाइकिल बगल के एक गड्ढे में पलट गई।  गड्ढे में पानी भरा था। घटना की सूचना मिलने पर अशोक पेपर मिल थाना और पतोर ओपी की पुलिस ने वहां पहुंचकर तीनों घायलों कोडी एम सी एच भेजवाया। थोड़ी देर इलाज के बाद मनीष कुमार ने दम तोड़ दिया।  वह सुशील कुमार सहनी का पुत्र था । शहर के लोहिया चरण सिंह कॉलेज में स्नातक पार्ट वन का छात्र था । इधर इस हादसे में जख्मी मधुबनी जिला के खजौली थाना क्षेत्र के भच्छी गांव निवासी रामकुमार सहनी के 17 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार सहनी और बहेड़ी थाना क्षेत्र के चक्का गांव निवासी सुभाष चंद्र गुप्ता के 15 वर्षीय पुत्र शिवा कुमार गुप्ता को रात में ही उसके परिजन डीएमसीएच से एक निजी हॉस्पिटल ले गए। पुलिस का कहना है कि तीनों लड़के शहर के किसी लॉज में रहते थेे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जप्त कर लिया है। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर पतोर ओपी की पुलिस कार्रवाई कर रही है।

Check Also

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …