Breaking News

UP :: इलेक्ट्रिक बस चलाने की तैयारी तेज, परीक्षण में पास

इलेक्ट्रिक बस चलाने की तैयारी तेज, परीक्षण में पास

-सिटी ट्रांसपोर्ट लखनऊ सहित प्रदेश के सात महानगरों में 520 बसें चलेंगी

-33 सीटर बस में 20 यात्री खड़े होकर भी कर सकेंगे सफर

 

लखनऊ (उमेश सैनी)। राजधानी में प्रदूषण मुक्त इलेक्ट्रिक सिटी बस चलाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसी सिलसिले में परिवहन निगम की एक टीम कर्नाटक में बस का सफल परीक्षण करके शनिवार को लौटे है। जहां इलेक्ट्रिक बस की चेचिस और बस बॉडी का सफल परीक्षण रिपोर्ट नगरीय परिवहन विभाग को सौंपा है। मजबूत बस बॉडी बनाने के संबंध में टेक्निकल टीम ने लोहे की क्वालिटी का परीक्षण करते हुए कार्यदायी संस्था को कई दिशा निर्देश दिए।

इलेक्ट्रिक सिटी बस की चेचिस परीक्षण में पास होने के बाद 15 से 20 दिन में ट्रायल के लिए राजधानी की दो मुख्य सड़कों पर उतारने की तैयारी है। जहां यात्रियों को बैठाकर बस का ट्रायल लिया जाएगा। इसके लिए यात्रियों को किराया देना होगा। परिवहन निगम के एक अधिकारी ने बताया कि लखनऊ में प्रदूषण रहित सौ इलेक्ट्रिक सिटी बस बसें चलेंगी जोकि वातानुकूलित होगी।

यातायात जागरूकता अभियान को इटौंजा इंस्पेक्टर ने दिखाई हरी झण्डी | स्वर्णिम टाईम्स

33 सीटर बस में 20 से ज्यादा यात्री खड़े होकर भी आसानी से सफर कर सकेगे। नए साल में मिलेगा तोहफा नगरीय परिवहन निदेशालय के संयुक्त निदेशक अजीत सिंह बताते है कि कर्नाटक से इलेक्ट्रिक बस का सफल परीक्षण हो गया है। ऐसे में आम जनता को प्रदूषण मुक्त नए साल से इलेक्ट्रिक सिटी बस में सफर करने का मौका मिलना तय है।

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *