Breaking News

बिहार :: मैक्सिको के अधिकारिक टीम को बच्चों ने मॉक ड्रिल के माध्यम से आपदा से निपटने का सिखाया तरीका

डेस्क : आपदा से बचाव एवं आपदा आने की स्थिति में किए जाने वाले उपाय तथा आपदा के बाद उठाए जाने वाले कदमों की जानकारी मैक्सिको सरकार के वरीय अधिकारियों ने दरभंगा जिला के मध्य विद्यालय घनश्यामपुर में लिया। सुपौल, मधुबनी, पूर्वी चंपारण तथा दरभंगा जिला के स्कूली बच्चों ने विभिन्न तरह के आपदा के आने की स्थिति में किए जाने वाले उपाय को मॉक ड्रिल के माध्यम से प्रस्तुत किया। बिहार में स्कूल में आपदा के बचाव के संदर्भ में किए गए बेहतरीन कार्यों को सीखने के लिए मैक्सिको की टीम आई हुई है। टीम के अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने इस तरह के कार्यक्रम से बहुत कुछ सीखा है। जिसे मैक्सिको के स्कूलों एवं अन्य सेक्टरों में क्रियान्वित किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में सहायक समाहर्ता विवेक रंजन, जिला शिक्षा पदाधिकारी महेश प्रसाद सिंह, सर्व शिक्षा अभियान के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्रमोद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी बिरौल, अन्य अधिकारी एवं काफी संख्या में स्कूली बच्चे तथा ग्रामीण आदि उपस्थित थे।

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *