Breaking News

नोटबंदी में कतार में जन्मे खजांची नाथ से मिलने पहुंचे अखिलेश को मिली निराशा

नोटबंदी में कतार में जन्मे खजांची नाथ से मिलने पहुंचे अखिलेश को मिली निराशा

(राज प्रताप सिंह) – कानपुर,देहात।नोटबंदी के दौरान बैंक के बाहर लगी कतार में जन्मे झींझक के सरदारपुर गांव के खजांची नाथ को दो आवासों की चाबी सौंपने पहुंचे पूर्व सीएम अखिलेश यादव को निराशा हाथ लगी। खंजाची के ननिहाल से न आने पर उसकी दादी से मिलकर ही उन्हें लौटना पड़ा। नोटबंदी के दौरान 2 दिसंबर 2016 को पैसा निकालने गई सर्वेशा देवी का प्रसव हो गया था।

नोटबंदी में कतार में जन्मे खजांची नाथ से मिलने पहुंचे अखिलेश को मिली निराशा

उनको बेटा पैदा हुआ जिसका नाम तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने खजांची नाथ रखा था। दो साल बाद अखिलेश ने उसके जन्मदिन पर दो आवास भेंट किए। खजांची व अपनी मां के साथ पास में ही स्थित अपनी ननिहाल अनंतपुर धौकल में रहता है। गांव के अलावा उसे एक मकान ननिहाल अनंतपुर धौकल में भी दिया गया है।

पूर्व सीएम रविवार को सरदारपुर पहुंचे लेकिन खजांची व उसकी मां वहां नहीं पहुंचे। इस पर उसकी दादी शशि देवी से मुलाकात की। यहां सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार को इससे सबक लेना चाहिए। इस घर में उन्हें बिजली का बिल भी नहीं देना होगा। गरीबों का घर कैसा होगा उसकी मिसाल है खजांची का घर।

इसी तर्ज पर सरकार को भी गरीबों को घर बनाकर दे। सपा सरकार आने पर गरीबों को इसी तरह की सुविधाओं से युक्त रेडीमेड आवास देंगें। अखिलेश ने खजांची को दिए आवास को अंदर और छत पर जाकर देखा।

पढ़ें यह भी खबर

योगी बोले, तेलंगाना में भाजपा सत्ता में आयी तो निजाम की तरह भागना पड़ेगा ओवैसी को

हम लोग धीरे-धीरे और कितनी मस्जिदें कुर्बान करेंगे : मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड

अयोध्या से काशी का सफर होगा आसान, फोरलेन से जुड़ेंगे प्रमुख धार्मिक स्थल

अब वृद्ध लोग व्हील चेयर से लगा सकेंगे गिरिराज परिक्रमा

महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के मामले न्यायालय की बजाये अधिकरण के पास जाएं- राज्यपाल

अपनी प्रतिक्रिया कमेंट बॉक्स मे जरूर लिखें

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *