Breaking News

यूपी : शहरों में जल्द दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक सिटी बसें

यूपी : शहरों में जल्द दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक सिटी बसें

(राज प्रताप सिंह)-राज्य सरकार शहरों में जल्द ही एसी इलेक्ट्रिक सिटी बसें चलाने जा रही है। पहले चरण में चुनिंदा शहरों में इलेक्ट्रिक सिटी बसें चलाई जाएंगी। इसके बाद धीरे-धीरे अन्य शहरों में चलाया जाएगा। नगर विकास विभाग जल्द ही कैबिनेट मंजूरी के लिए प्रस्ताव रखने की तैयारी कर रहा है। कुंभ से पहले इलाहाबाद व वाराणसी में इन बसों को चलाने की योजना है।

राज्य सरकार शहरों में बढ़ते प्रदूषण को लेकर चिंतित है। इसीलिए इलेक्ट्रिक सिटी बसें चलाने की योजना पर काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष नगर विकास विभाग ने इस संबंध में विस्तृत योजना का प्रस्तुतीकरण किया था। उन्होंने इस पर सहमति जता दी है। नगर विकास विभाग अब जल्द ही इस प्रस्ताव को कैबिनेट मंजूरी के लिए रखेगा।

पहले चरण में प्रमुख शहरों लखनऊ, कानपुर, आगरा, प्रयागराज, गाजियाबाद, गोरखपुर व वाराणसी में नई एसी इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। इन शहरों में आधुनिक तरीके से बस शेल्टर बनाए जाएंगे। शेल्टर में ई-टायलेट की सुविधा भी दी जाएगी, जिससे लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सके। इसके साथ ही अन्य बेहतर सुविधाएं देने की योजना है।

यूपी : शहरों में जल्द दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक सिटी बसें
स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत 50-50 करोड़ रुपये देंगे

इलेक्ट्रिक सिटी बसें चलाने वाले शहरों को स्मार्ट सिटी परियोजना में इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के लिए 50-50 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। इससे इन सिटी बसों को चलाने और उसे चार्ज करने की व्यवस्था की जाएगी। इलेक्ट्रिक सिटी बसों के खरीदने की प्रक्रिया कैबिनेट मंजूरी के बाद शुरू कर दी जाए। इसके साथ ही लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, मेरठ, आगरा व मथुरा में पूर्व में चल रही सिटी बसों से हुए घाटे से उबरने का फार्मूला भी नए तरीके खोजा जा रहा है।

पढ़ें यह भी खबर

युवती से छेड़छाड़ के बाद जिंदा जलाने के प्रकरण में एसओ तम्बौर निलम्बित, एक आरोपी गिरफ्तार

धार्मिक मुद्दे उछाल कर विकास के मुद्दों से ध्यान भटकाना है भाजपा का उद्देश्य: अखिलेश यादव

नोटबंदी में कतार में जन्मे खजांची नाथ से मिलने पहुंचे अखिलेश को मिली निराशा

योगी बोले, तेलंगाना में भाजपा सत्ता में आयी तो निजाम की तरह भागना पड़ेगा ओवैसी को

अपनी प्रतिक्रिया कमेंट बॉक्स मे जरूर लिखें

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *