Breaking News

लखनऊ के डीएम कौशल राज शर्मा को आज उप राष्ट्रपति देंगे पुरस्कार

लखनऊ के डीएम कौशल राज शर्मा को आज उप राष्ट्रपति देंगे पुरस्कार

-देश भर में दिव्यांगजन कल्याण में सबसे अधिक समर्पित दो जिलों में एक लखनऊ

-दिव्यांगजनों के लिए मतदाता सूची अलग से बनवाने के लिए भी हो चुके हैं पुरस्कृत

(राज प्रताप सिंह)-लखनऊ।दिव्यांगजन कल्याण के लिए देश भर में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले दो जिलों में सूबे की राजधानी का नाम भी शामिल है। सोमवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू डीएम कौशल राज शर्मा को पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे।देश भर से विभिन्न श्रेणियों में कुल 72 पुरस्कार बांटे जाएंगे।

इनमें दो पुरस्कार जिला स्तर पर दिव्यांगजनों के लिए चलाई जा रही सरकारी योजनाओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए रखे गए हैं। लखनऊ में दिव्यांगजन पेंशन, कर्ज देने, चिकित्सा सेवा और प्रमाणपत्र बनाने का कार्य सबसे अच्छा हुआ है। इसके पूर्व राज्य स्तर पर भी लखनऊ को पुरस्कार दिया जा चुका है।

लखनऊ के डीएम कौशल राज शर्मा को आज उप राष्ट्रपति देंगे पुरस्कार

दिव्यांगजनों के लिए विशेष प्रयास करने के लिए इसके पहले भी कौशल राज शर्मा कई बार सम्मानित हो चुके हैं। इसके पूर्व कानपुर के डीएम रहते हुए मतदाता सूची में दिव्यांगजनों का नाम जुड़वाने। उनको मतदान स्थल तक लाने में उनके योगदान को चुनाव आयोग ने सराहा था। इसकी वजह थी कि इसके पूर्व कभी दिव्यांगजनों को अलग से चिह्नित करने के लिए कोई ऐसा अभियान नहीं चला था।

आयोग ने इस अभियान को आदर्श मानते हुए अन्य जिलों से भी अभियान चलाकर सूची बनाने का निर्देश दिया था। इसके अलावा ग्राम स्वराज योजना में भी लखनऊ को सबसे अच्छे कार्य के लिए पुरस्कार दिया जा चुका है। यह पुरस्कार भी कौशल राज शर्मा ने प्राप्त किया।

पढ़ें यह भी खबर

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की स्लीपर बस का किराया होगा महंगा

यूपी : शहरों में जल्द दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक सिटी बसें

युवती से छेड़छाड़ के बाद जिंदा जलाने के प्रकरण में एसओ तम्बौर निलम्बित, एक आरोपी गिरफ्तार

धार्मिक मुद्दे उछाल कर विकास के मुद्दों से ध्यान भटकाना है भाजपा का उद्देश्य: अखिलेश यादव

नोटबंदी में कतार में जन्मे खजांची नाथ से मिलने पहुंचे अखिलेश को मिली निराशा

अपनी प्रतिक्रिया कमेंट बॉक्स मे जरूर लिखें

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *