Breaking News

चुनाव परिणाम :: मुरझाया कमल लहराया हाथ, मोदी शाह को मात राहुल गांधी को मिला जनता का साथ

डेस्क : 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव के रुझानों से यह साफ है कि बीजेपी किसी भी राज्य में सरकार बनाते हुए नहीं दिख रही है. यही नहीं बीजेपी के हाथ से तीन राज्यों की सरकार जाती हुई दिख रही है. 

साल 2014 से दौड़ रहा बीजेपी के जीत का अश्वमेघ घोड़ा अब रुकता नजर आ रहा है. क्योंकि जहां बीजेपी के हाथ तीन राज्य फिसलते हुए नजर आ रहे हैं तो वहीं दो अन्य राज्य तेलंगाना और मिजोरम में बीजेपी कुछ खास करती नहीं दिख रही है.
हिंदी भाषी बड़े राज्यों- मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार का जाना तय माना जा रहा है. 15 वर्षों से  मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की सत्ता पर काबिज बीजेपी सत्ता से हाथ गंवाना पड़ रहा है. तो वहीं राजस्थान में हर पांच साल में सत्ता परिवर्तन का ट्रेंड जारी होता दिख रहा है.

तेलंगाना और मिजोरम की बात करें तो बीजेपी ने अपनी राजनीतिक जमीन न होने के बावजूद तगड़ा जोर लगाया था. नॉर्थ ईस्ट डेमोक्रैटिक अलायंस (NEDA) के संयोजक के तौर पर असम सरकार में मंत्री हेमंत विश्व शर्मा ने जोड़तोड़ की पूरी कोशिश की थी, तो वहीं बीजेपी की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने कांग्रेस मुक्त पूर्वोत्तर का सपना साकार करने के लिए पूरा जोर लगाया था. हालांकि पूर्वोत्तर में कांग्रेस के हाथ से एकमात्र राज्य निकल गया लेकिन यहां क्षेत्रीय दल मिजो नेशनल फ्रंट की सरकार बनते दिख रही है.

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *