Breaking News

यूपी : डीएम बंगले के सामने सड़क पर तड़तड़ाई गोलियां

यूपी : डीएम बंगले के सामने सड़क पर तड़तड़ाई गोलियां

राज प्रताप सिंह(उत्तर-प्रदेश राज्य प्रमुख)

गोंडा जिले हाई सिक्योरिटी जोन में डीएम बंगले के सामने मंगलवार सुबह अचानक एक पेट्रोल पंप पर दो छात्र गुटों में फायरिंग होने से पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सकते में आ गए। फायरिंग के बाद युवक बाइकों पर सवार होकर सब फरार हो गए। बताया जाता है कि इस दौरान एक गुट ने बम भी फेंका।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक गुट ने जिस छात्र को गोली मारने के लिए फायर झोंका उसने डीएम बंगले में घुस जान बचाने की कोशिश की। वारदात के बाद पूरा पुलिस विभाग डीएम बंगले के सामने उतर आया। खुद डीएम कैप्टन प्रभांशु श्रीवास्तव बाहर आये। इतना ही नहीं वारदात के बाद डाग स्क्वाड तक बुला कर घंटों जांच पड़ताल की जाती रही।

यूपी : डीएम बंगले के सामने सड़क पर तड़तड़ाई गोलियां

पुलिस ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का दावा किया है। जानकारी के अनुसार सुबह लगभग सवा दस बजे शहर के सिविल लाइन क्षेत्र में डीएम आवास के सामने एक पेट्रोल पंप पर तेल भरा रहे दो छात्र गुटों में बहसबाजी शुरू हो गई। देखते ही देखते मारपीट के बाद वहां पहुंचे दो और छात्रों ने पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी। बताया जाता है कि दोनों छात्र गुट बाईकों पर सवार थे।

सभी एक नामी गिरामी स्कूल के स्टुडेंट बताये जा रहे हैं। प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक तीन राउंड गोलियां चलीं। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पेट्रोल पंप पर सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल की है। सीओ महावीर सिंह ने बताया कि टीमों को लगाया गया है।

जल्द ही आरोपित हिरासत में होंगे। मौके से मिला कारतूस का खोखा : डाग स्क्वायड की टीम ने भी पेट्रोल पंप से लेकर डीएम आवास तक पड़ताल की गयी। पुलिस को मौके पर तलाश में 32 बोर के कारतूस का एक खोखा मिला है।

पढ़ें यह भी खबर

उरई में दरोगा ने जीआरपी बैरक में खुद को गोली से उड़ाया, हालत गंभीर

आरबीआई :: भारतीय रिजर्व बैंक के नए गवर्नर बने शक्तिकांत दास, नोटबंदी में निभाई थी अहम भूमिका

यूपी के 40 लाख गरीब परिवारों को अब हर माह चीनी देगी सरकार

बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर की जमानत अर्जी खारिज

यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए परीक्षकों की सूची अपलोड

स्कूली वाहनों में जीपीसएस, सीसीटीवी व स्पीड गर्वनर लगाना अनिवार्य

हरदोई और रामपुर में विद्युत उपकेंद्र को मंजूरी

चुनाव परिणाम :: मुरझाया कमल लहराया हाथ, मोदी शाह को मात राहुल गांधी को मिला जनता का साथ

अपनी प्रतिक्रिया कमेंट बॉक्स मे जरूर लिखें

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *