Breaking News

बिहार :: पीएमसीएच में 7 रूपये में नाश्ता तो मात्र 15 रुपये में खाना, मरीज के परिजनों के लिए खुला कैंटीन

डेस्क : पटना मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल (PMCH) में ईलाज कराने आनेवाले गरीब मरीजों के लिए एक अच्छी खबर है.अब यहाँ ईलाज के लिए आनेवाले मरीजों और उनके अभिभावकों को यहाँ 15 रुपये में भोजन मिलेगा.  आज पटना के पीएमसीएच में मरीजों और उनके परिजनों को सस्ता भोजन उपलब्ध कराने के लिए पीएमसीएच कैंटिन की शुरूआत हो गई है. इस कैंटिन से मरीज और उनके परिजन महज 15 रुपये खर्च करके खाना खरीद सकते हैं. कैंटिंन से मिलने वाले खाने में एक थाली खाने की कीमत होगी 15 रुपये. एक थाली में रोटी, चावल, सब्जी, दाल, पापड़, चटनी मिलेगा और अचार भी मिलेगा. 

इस कैंटीन में केवल खाना ही नहीं बल्कि नाश्ता भी उपलब्ध होगा. यहां सुबह का नाश्ता महज 7 रुपये में ​मिलेगा. इस कैंटीन का शुभारंभ करते हुए पीएमसीएच के अधीक्षक डॉ राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि अब मरीजों और उनके साथ आनेवाले लोगों को खाना के लिए भटकना नहीं पड़ेगा. वैसे पीएमसीएच में पहले से हीं मरीजों के लिए खाने की व्यवस्था है. लेकिन अब उनके साथ उनकी देखभाल करने आनेवाले मरीजों के परिजनों के लिए भी भोजन की व्यवस्था कम खर्च में ही कर दिया गया है.

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *