Breaking News

रेलवे :: ट्रेन का जेनरल टिकट अब मोबाईल से, यूटीएस एप लांच

डेस्क : जेनरल टिकट लेने के लिए यात्रियों को अब लम्बी लाईन की कतार में लगने की जरूरत नही है। आप मोबाईल से ही जेनरल टिकट ले सकते है। इसके लिए भारतीय रेलवे ने एक एप्प (एप्लीकेशन) लांच किया है। आपका नाम यूटीएस अनरिजर्व टिकट सिस्टम एप्प है।

दरभंगा रेलवे जंक्शन पर आयोजित कार्यशाला में वाणिज्य प्रबंधक विष्णु कुमार 

दरभंगा रेलवे जंक्शन पर सोमवार को पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के मुख्य वाणिज्य प्रबंधक विष्णु कुमार ने उक्त जानकारी दरभंगा रेलवे जंक्शन पर आयोजित कार्यषाला में दी। उन्होंने बताया कि इस एप्प से आप जेनरल टिकट ले सकते है। ट्रेन में यात्रा के दौरान अगर टी टी आपसे टिकट मांगे तो आप उसे मोबाईल में ही दिखा सकते है। आपको इसका प्रिन्ट आउट लेने की जरूरत नही है। इस एप्प के द्वारा प्लेट फार्म टिकट, सीजनल आदि के साथ रिनयुल भी करा सकते है। उन्होने बताया कि सबसे पहले अपने मोबाईल में यूटीएस एप्प डाउनलोड करें। इसके बाद अपने डिटेल्स देखकर खुद को रजिस्टड करें। उन्होने कहा कि डेविड कार्ड के जरियें पेटीएम, आॅन लाइन बैकिग रिचार्ज कर सकते है। जिसमें 5 प्रतिशत का कैष बेक भी दिया जायेगा। उन्होने कहा कि केन्द्र सरकार के द्वारा चलाये जा रहे कैष लश इण्डिया और डिजिटल इण्डिया के तहत करोड़ों भारतीय इसका फायदा उठा रहे है। इस अवसर पर पूर्व मध्य रेलवे के डिप्टी मुख्य वाणिज्य प्रबंधक दिलीप कुमार सहित समस्तीपुर रेलवे के सिनियर डीसीएम वीरेन्द्र कुमार आदि सहित दरभंगा रेलवे के दर्जनों टीटी, टीटीई उपस्थित थे।

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *