Breaking News

दरभंगा :: जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में हुई हिंसक झड़प में आधा दर्जन से अधिक घायल

(दरभंगा/बेनीपुर-गणपती मिश्र) : नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 3 में बुधवार को जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में हुई हिंसक झड़प में आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बहेड़ा निवासी सिकंदर शर्मा एवं गुलाम रसूल के बीच जमीनी बिबाद को लेकर हुए मारपीट में दोनों पक्षों से महिला सहित 9 लोग जख्मी हो गया। जख्मी सिकंदर शर्मा महेंद्र शर्मा सुनीता देवी बच्चा दाय देवी विभा देवी सावित्री देवी उपेंद्र ठाकुर दुसरे पक्ष से मोहम्मद अफरोज खान एवं गुलाम रसूल का इलाज बहेड़ा पीएचसी में कराया गया जहां से गंभीर रूप से जख्मी सिकंदर ठाकुर अफरोज खान गुलाम रसूल नीलम देवी एवं विनोद ठाकुर को डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है ।जख्मी सिकंदर ठाकुर ने कहा कि गुलाम रसूल बुधवार की सुबह हमारी जमीन पर जबरन कब्जा करने के लिए पूर्व नियोजित योजना के तहत आया। मेरे द्वारा विरोध करने पर अफरोज खान सरोज खान नीरज मंडल अरुण सिंह आदि ने घातक हथियार के साथ हम लोगों पर हमला कर दिया । जिस से महिला सहित आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए। इस संबंध में पूछने पर थाना अध्यक्ष शशिकांत सिन्हा ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि किसी पक्ष से मामला दर्ज करने का कोई आवेदन नहीं मिला है ।फर्द बयान आने पर मामला दर्ज किया जाएगा ।

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *