Breaking News

बिहार :: दरभंगा में शिक्षा अनुदेशकों का कन्वेंशन, 16 जनवरी से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन का लिया निर्णय

दरभंगा (विजय सिन्हा) : बिहार राज्य भूतपूर्व अनौपचारिक शिक्षा अनुदेशक संघ के द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर संघ की दरभंगा जिला कमेटी के तत्वाधान में एक कन्वेंशन का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जय नारायण, शत्रुघ्न प्रसाद एवं सुनीता लता की ने की। बैठक में कहा गया कि शिक्षा विभाग, पटना एवं मुख्य सचिव, बिहार सरकार के द्वारा बार-बार पत्र के माध्यम से समूह घ पद की रिक्तियां जिले के सभी विभागीय सचिव एवं डीएम से मांगी जा रही है, लेकिन अभी तक जिला पदाधिकारी समूह घ, पद की रिक्तियां जन शिक्षा विभाग पटना को उपलब्ध नहीं करा पा रही है।

जिससे सभी अनुदेशकों में आक्रोश व्यक्त है। जन शिक्षा विभाग पटना को रिक्तियां उपलब्ध नहीं कराने से जिला के करीब 400 अनुदेशक को नौकरी नहीं मिल पा रही है, जबकि जिले में 1000 समूह घ के पद रिक्त है। कन्वेंशन के जरिया 16 जनवरी से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन का निर्णय लिया गया। बैठक को अजय राम, सुंदर यादव ,अरुण पासवान, रामाकांत साहू, रामाधार, मिश्री लाल यादव, चुन्नी देवी, राम सागर पासवान, देवेंद्र राम, दिनेश राय आदि ने संबोधित किया।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *