Breaking News

बिहार :: सवर्ण आरक्षण का दरभंगा भाजपा ने किया स्वागत

दरभंगा (विजय सिन्हा) : सवर्ण आरक्षण पर बिहार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपालजी ठाकुर ने इस फैसले पर कहा कि यह बहुत अच्छा फैसला है। कांग्रेस सिर्फ बातें करती थी, लेकिन अब इस सरकार ने करके दिखा दिया है कि वह फैसला लेने में भी सक्षम है। इससे बहुत सारे लोगों को फायदा मिलेगा। आर्थिक आधार पर पिछड़े सामान्य वर्ग के युवाओं को नौकरी और शिक्षा में आरक्षण देने का अभूतपूर्व और ऐतिहासिक निर्णय करने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का समस्त मिथिला के तरफ से हृदय से धन्यवाद। 

वहीं विधायक संजय सरावगी ने कमजोर सवर्णों के लिए नौकरी में दिये गये आरक्षण पर प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री मंडल के इस फैसले को ऐतिहासिक बताया। दूसरी ओर भाजपा कार्यकर्ताओं ने केन्द्रीय मंत्रीमंडल द्वारा आर्थिक तौर से कमजोर गरीब सवर्णों को नौकारियों व शिक्षा में 10 प्रतिशत आरक्षण देने के निर्णय का स्वागत किया एवं इस महत्वपूर्ण निर्णय को ऐतिहासिक बताते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार प्रकट किया। 

इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए जिलाध्यक्ष हरि सहनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समस्त दरभंगा जिला की ओर से आभार जताया। इस निर्णय के लिए लोकसभा पालक डाँ. रंगनाथ ठाकुर, जिला महामंत्री संजीव साह, शिवजी यादव, आदित्य नारायण चौधरी मन्ना, जिला उपाध्यक्ष डॉ. रामचन्द्र प्रसाद, गणेश महथा, प्रदीप ठाकुर, सुजीत मल्लिक, वीणा झा, विजय चौधरी,

जिला मिडिया प्रभारी अमलेश झा, मुकुन्द चौधरी, राजू तिवारी, सचिन जैन, संतोष पासवान, राजेश रंजन, रमाशंकर प्रसाद ठाकुर,अशोक अमर यादव, अभयानंद झा,पारसनाथ चौधरी, रामबिलास भारती ने भी खुशी व्यक्त की है।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *