दरभंगा (विजय सिन्हा) : सुरक्षा गार्ड यूनियन दरभंगा शाखा की ओर से सोमवार को सियाराम यादव की अध्यक्षता में लहेरियासराय स्थित धरना स्थल पर धरना दिया गया। 
धरने में मुख्य रूप से सरकार के द्वारा निर्धारित 15500 की जगह प्रतिमाह 5000 का भुगतान किए जाने का विरोध किया। सीआईटीयू से संबंध संगठन के द्वारा जिला पदाधिकारी के समक्ष 2 दिन का धरना दिए जाने की बात कही। धरना में जिला संयोजक नागेंद्र मंडल, चिकित्सा संघ के जिला मंत्री अशोक कुमार झा, रामसोगारथ सिंह, उमेश यादव आदि ने अपने विचार रखे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !