मैट्रिक के प्रश्न व उत्तर वायरल करने वाला गिरफ्तार
लहेरियासराय/दरभंगा (विजय सिन्हा) : बहन को अच्छे नंबर से उत्तीर्ण कराने को लेकर एक भाई ने प्रश्न पत्र लिक करने वाले गैंग के सदस्य जो बहेड़ी थाना क्षेत्र के उज्जैना गांव निवासी यशराज के नाम से अपना व्हाट्सएप नंबर संचालित है के नंबर से बहेड़ी थाना क्षेत्र के रहने वाले सिरुआ गांव निवासी महेंद्र पासवान के पुत्र शंभु पासवान के मोबाइल पर प्रश्न एवं उत्तर भेजा हुआ था।
जिसकी जांच एम एल एकेडमी के प्रिंसिपल डॉ. विश्व भारती यादव के द्वारा किया गया। इस संदर्भ में प्रिंसिपल डॉ. भारती लहेरियासराय थाना को एक आवेदन देते हुए कहा कि पकड़े गए व्यक्ति के मोबाईल में व्हाट्सएप पर प्रश्न उत्तर आया हुआ है। वहीं शंभु पासवान ने उन्हें बताया कि प्रश्न पेपर सुबह से ही वायरल हो रहा है।
इधर एसआईटी के प्रभारी शिव मुणि प्रसाद ने बताया कि देखने से प्रश्नोत्तर लग रहा है कि सही है या गलत। पूरी तरह जांच के बाद ही पता चल पाएगा की वायरल प्रश्न उत्तर सही है या गलत। लहेरियासराय थाना की पुलिस शंभु पासवान को न्याय की हिरासत में जेल भेज दिया तथा गैंग के सदस्य की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापामारी की जा रही है। ताकि उसके गिरफ्तारी के बाद ही इस गिरोंह के सरगना का पता लगाया जा सकें।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !