दरभंगा : जाले थाना क्षेत्र के देउरा गांव में एक 70 वर्षीय वृद्ध ने अपनी पहली पत्नी व भरापूरा परिवार को छोड़ 18 वर्षीय युवती से निकाह कर लिया। घटना से आहत पहली पत्नी राफिका खातून के पुत्रो ने इस निकाह का विरोध किया, तो विवाद आगे बढ़ी। दोनो ओर से मारपीट की घटना के बाद पिता व पुत्र ने एक दूसरे के विरुद्ध जाले थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। 
काण्ड संख्या 24/ 19 मरहूम कुद्दुश के पुत्र मो. हुसैन ने अपने तीनो पुत्र 34 वर्षीय मो. दिलकश हुसैन, 28 वर्षीय दिलशाद व 35 वर्षीय पुत्र दिनीस हुसैन के विरुद्ध आरोप लगाया है कि बीते सोमवार 18 फरवरी को इनके घर देउरा बंधौली गांव में इनके साला के साथ आकर इनका सभी पुत्र जबरन घर में घुसकर इनके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया। वहीं तलवार से इनके दाहिने हांथ के अंगूठा की उंगली काट दिया। प्राथमिकी में इन्होंने यह भी कहा है कि इन्होंने अपनी अपनी पहली पत्नी राफिका खातून को पूर्व में ही तलाक देकर 18 वर्षीय युवती के साथ दूसरा निकाह किया है। इसी निकाह की मामले को लेकर इनके पहली ससुराराल मधुबनी जिला के पतौना ओपी थाना बिस्फी के असराही गांव से इनके तीनो साला व पुत्र ने इनको लात घुसा डंडा से पिटाई कर दिया। वहीं दूसरी ओर मो. हुसैन के पुत्र दिलशाद हुसैन ने अपने पिता के विरुद्ध काण्ड संख्या 23/ 19 कराया है। जिसमे उसने आरोप लगाया है कि हम जब अपने ननिहाल से जब अपने घर देउरा पहुचा तो घर मे ताला बंद था। परोस में ही हमारा फुआ का घर है। हम फुआ के घर चले गए। जहां एक घन्टा बाद हमारे पिता वह आए व आते ही हमे गली-गलौज करना शुरू कर दिया व हमारे साथ मारपीट करने लगे, जब हमारे मामू मो. तबरेज ने बीच-बचाव करने गए, तो हमारे अब्बाजान ने मामू का दाहिंना हाथ का ऊंगली दांत से चबा लिया। हम सभी भाई बालिग है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !