Breaking News

बिहार :: केएसडीएसयू में ज्योतिष के सरलीकरण को लेकर कार्यशाला का आयोजन

दरभंगा : कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभाग में अयनांश विषय पर आयोजित कार्यशाला का शनिवार को उद्घाटन करने के बाद कुलपति प्रो. सर्व नारायण झा ने कहा कि ज्योतिष में ढेर सारे गूढ़ विषय हैं। 

जिसे इस कार्यशाला के माध्यम से सरलीकरण कर जन जन तक पहुंचाया जा सकता है। इससे एक तो आमजनों को सीधा लाभ मिलेगा और समाज में जो कुछ भ्रांतियां विद्यमान हैं। वे भी सारी की सारी दूर हो जाएंगी। उक्त जानकारी देते हुए जनसम्पर्क पदाधिकारी निशिकांत प्रसाद सिंह ने बताया कि आज की कार्यशाला के आधार पुरुष राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित पूर्व कुलपति ज्योतिषाचार्य डॉ. रामचन्द्र झा ने कहा कि अयनांश का ज्योतिष के क्षेत्र में काफी महत्व है। उन्होंने इस विषय पर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मतों को बताया। साथ ही उन्होंने इसे सरल गणित के माध्यम से भी भरसक समझने का प्रयास किया। वहीं दूसरी ओर डीन ज्योतिषाचार्य डॉ. शिवकांत झा ने अयनांश के महत्व पर प्रकाश डाला।

बाद में विभागाध्यक्ष डॉ. हरेंद्र किशोर झा के साथ डीन डॉ. झा ने प्रतिभागियों के बीच प्रमाण पत्र बांटा। डॉ. वरुण कुमार झा के संयोजकत्व में आयोजित कार्यक्रम में मंच संचालन डॉ. विकास ने किया। कार्यशाला में डॉ. कुणाल कुमार झा, डॉ. दिलीप कुमार झा, डॉ. पुरेन्द्र वारीक, डॉ. दयानाथ झा, डॉ. रामनिहोरा राय, डॉ. मीना कुमारी समेत अन्य शिक्षक उपस्थित थे।

Check Also

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *