Breaking News

बच्चों ने अनूठे अंदाज में की मतदान की अपील, ड्रोन कैमरे में कैद की गई तस्वीर

दरभंगा : मतदान लोकतंत्र का पीलर है इस बात को आज महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान के छात्र छात्राओं ने मानव शृंखला बनाकर प्रर्दशित किया। जिले के स्वीप आईकॉन मणिकांत झा की अगुआई में आज संस्थान के बच्चों ने मानव शृंखला बनाकर मनोहारी दृश्य उपस्थित किया ।

भाड़ी संख्या में उपस्थित छात्रों के समूह द्वारा अनूठे अंदाज में बनाए गए इस अनुपम दृश्य को ड्रोन कैमरा से कैद किया गया। शृंखला में शामिल मणिकांत झा ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान के चेयरमैन हीरा कुमार झा, सभी शिक्षक तथा छात्र छात्राओं के प्रति आभार प्रदर्शित करते हुए कहा कि संस्थान परिवार ने हमारे कल्पना को साकार करने का जो अथक प्रयास किया है उसके लिए मैं सदा आभारी रहूंगा ।

उन्होंने कहा कि मतदाता जागरूकता के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डा त्यागराजन एस एम के नेतृत्व में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

मणिकांत झा ने कहा कि स्वीप आईकॉन तथा जिम्मेदार नागरिक होने के नाते मतदाताओं को जागरूक करना हमारा नैतिक दायित्व है । उन्होंने कहा कि हमें आशा ही नहीं अपितु पूर्ण विश्वास है कि इस चुनाव में दरभंगा जिले का मतदान प्रतिशत शीर्ष पर रहेगा।

इस अवसर पर जीवकांत मिश्र, विजय कांत झा, केदारनाथ कुमर, प्रधानाचार्य प्रभा मल्लिक, प्रवीण कुमार झा, राजीव कुमार झा, संजीव कुमार झा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *