दरभंगा : जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस एम ने पेयजल समस्या को लेकर समीक्षा बैठक में माना कि अत्यधिक गर्मी पड़ने के कारण दरभंगा जिला के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पानी का जलस्तर नीचे चला गया है। जिसके चलते कई क्षेत्रों से लोगों को पानी की समस्या होने की सूचनाएं प्राप्त हो रही है।

उन्होंने लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, दरभंगा के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि एक सप्ताह के अंदर खराब पड़े चापाकल को चालू कराकर प्रतिवेदन समर्पित करें। जिलाधिकारी जल संकट के समाधान को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा कर रहे थे।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
बैठक में नगर आयुक्त रविन्द्र नाथ ने जिलाधिकारी को जानकारी दी कि शहरी क्षेत्र में सर्वेक्षण के बाद पाया गया है कि 71 चापाकल खराब हैं और 6 चापाकलों से गंदा पानी निकल रहा है।

जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता को शहर के सभी खराब चापाकलों को मरम्मत कराकर चालू करें। वहीं नगर आयुक्त को कार्य का स्वयं अनुश्रवण करने का आदेश दिया। नगर आयुक्त ने जानकारी दी कि शहरी क्षेत्र में मकान बनाने में लोगों द्वारा बिल्डिंग बायलॉज का पालन नहीं किया जा रहा है। जबकि निगम द्वारा नक्सा पास किया जाता है, उसमें इसका अनुपालन अनिवार्य शर्त होती है।

जिसके बाद जिलाधिकारी ने डिफोल्टर मकान व दुकान मालिकों को चिंहित कर उसके विरूद्ध दंड अधिरोपित करने निर्देश दिया। साथ ही बायलॉज का पालन नहीं करने वाले मकान मालिकों के होल्डिंग को अस्वीकृति करने की कारवाई की जाय।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !