Breaking News

सीएम योगी ने दिया कमलनाथ को झटका, अरबों की जमीन का आवंटन किया रद्द

लखनऊ ( राज प्रताप सिंह ) : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ को जोर का झटका दिया है। योगी सरकार ने मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुल नाथ के शिक्षा संस्थान (आईएमटी) की गाजियाबाद स्थित जमीन का आवंटन रद्द कर दिया है।
कमलनाथ के बेटे नकुल ने इस जमीन पर आईएमटी का हास्टल बनवाया था। कमल नाथ के बेटे की करोड़ों की कीमत की 10,841 वर्ग मीटर जमीन गाजियाबाद के राजनगर इलाके में है। इस जमीन पर नकुल नाथ ने इंस्टीट्यूट आफ मैनैजमेंट एंड टेक्नालाजी का हॉस्टल बनाया है। जमीन राज्य सरकार के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से संबंधित है। भाजपा के पार्षद राजेंद्र त्यागी ने इस मामले की शिकायत राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की थी। राज्यपाल राम नाईक ने पार्षद राजेंद्र त्यागी की शिकायत पर मुख्यमंत्री योगी को कार्रवाई के लिए पत्र भी लिखा था।

राज्यपाल के पत्र के बाद मुख्यमंत्री ने सारे मामले को गंभीरता से लेते हुए इस मामले की जांच कराई थी। जांच रिपोर्ट में मामला सही पाए जाने पर इस जमीन का आवंटन रद किया गया है। जमीन गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा आवंटित की गई थी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा मंगलवार को जमीन का आवंटन निरस्त करने का आदेश जारी किया गया है।

आईएमटी ने इसे यूपीएसआईडीसी द्वारा 1973 में आवंटित जमीन बताया। यह प्रतिष्ठित इंस्टीट्यूट कमलनाथ के पिता महेंद्रनाथ द्वारा 1970 में स्थापित किया गया था। इस प्राइवेट इंस्टीट्यूट्स में आईएमटी की रैंकिंग देश में दूसरे नंबर की है। गंभीर आरोप लगने के बाद इसे पिछले सप्ताह बंद कर दिया गया था और योगी सरकार पर कमलनाथ के परिवार ने उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …