लखनऊ (राज प्रताप सिंह) : बाराबंकी जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के रानीगंज बाजार में देशी शराब के ठेके से शराब पीने वाले बीमार दो और मरीजों की मौत हो गई है। इस प्रकार अब तक कुल 20 लोगों की जानें जहरीली शराब के कारण चली गई। उधर देर रात जहरीली शराब कांड के मुख्य अभियुक्त ने भागने का प्रयास किया पीछा करने वाले पुलिस बल पर फायर करने पर पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। मुख्य अभियुक्त के पैर में गोली लगी। उसे जिला अस्पताल से सुबह ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या 20 हुई:
रामनगर थाना के क्षेत्र रानीगंज बाजार सरकारी देसी शराब के ठेके से बिकी शराब ने सोमवार की रात से जमकर मौत का तांडव शुरू किया। मंगलवार की शाम तक जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या 16 तक पहुंच गई। वही आधा सैकड़ा बीमार लोगों का इलाज ट्रामा सेंटर से लेकर जिला अस्पताल बाराबंकी तक चल रहा है। मंगलवार की देर रात में चेतराम पुत्र केशन निवासी मुरारी पुरवा और ओंकार पुत्र गोकरन निवासी पिपरी मोहन की हालत बिगड़ी तो जिला अस्पताल से उन्हे ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। मगर रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
- धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद
- शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन
- शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित
भाग रहे मुख्य अभियुक्त ने पुलिस दल पर किया फायर:
जहरीली शराब कांड को लेकर म मंगलवार को आबकारी आयुक्त समेत आईजी व कमिश्नर फैजाबाद ने घंटो बाराबंकी में डेरा डाला था। इस दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी पप्पू जायसवाल समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। तीन सेल्समैनों को पुलिस ने कल शाम को ही गिरफ्तार कर लिया था मगर मुख्य आरोपी पप्पू जायसवाल फरार था। बुधवार को भोर में 4:00 बजे सूचना पाकर पुलिस की टीम में शामिल शहर कोतवाल धर्मेंद्र रघुवंशी व रामनगर के नए प्रभारी निरीक्षक श्याम नारायण पांडे की टीम ने भाग रहे पप्पू जायसवाल की घेराबंदी की। इस दौरान पप्पू जायसवाल ने पुलिस दल पर फायर कर दिया पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलियां दागी। पैर में गोली लगने के कारण पप्पू जायसवाल लहूलुहान होकर गिर गया। इस पर पुलिस दल ने उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल इलाज के लिए दाखिल किया। जहां से डॉक्टरों ने उसे ट्रामा सेंटर रेफर किया है। पुलिस के अनुसार पप्पू जायसवाल के पैर में गोली लगी है वह अभी सुरक्षित है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !