Breaking News

सीएम योगी ने की नवनिर्वाचित सांसदों के साथ बैठक, स्मृति ईरानी और रवि किशन भी हुए शामिल

लखनऊ (राज प्रताप सिंह) : लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अपने सरकारी आवास पर नवनिर्वाचित सांसदों के साथ बैठक की।बैठक में प्रदेश प्रभारी जे पी नड्डा और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद थे। योगी ने कहा कि इन चुनावों में जनता ने प्रत्याशी और किसी पार्टी से उपर उठकर देश के प्रधानमंत्री के चुनाव के लिए आगे आकर आक्रामक तरीके से मतदान किया। पूरे चुनाव भर यह देखने को मिला। आज इसका परिणाम है कि भाजपा ने देश भर में 303 सीटें हासिल कीं। उनमें से 64 सीटें उत्तर प्रदेश की हैं। 

सीएम योगी ने कहा कि नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों से परिचयात्मक बैठक करनी थी, जो अब शपथ ग्रहण और संसद सत्र के लिए दिल्ली का रूख करेंगे। मुख्यमंत्री ने सांसदों को दोपहर भोज भी कराया। बैठक में शामिल हुए सांसदों में स्मृति ईरानी और रवि किशन भी थे। स्मृति ने अमेठी लोकसभा सीट से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को हराया जबकि रवि किशन ने गोरखपुर सीट पर जीत दर्ज की।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …