Breaking News

बिहार :: कम अटेंडेंस के कारण हजारों छात्र नहीं भर पायेंगे परीक्षा फाॅर्म

picsart_10-20-01-28-48_crop_621x463-320x239पटना : जिला शिक्षा कार्यालय की ओर से  चलाये गये अभियानों के बावजूद चार माह में मात्र 30 से 32% उपस्थिति ही स्कूलों में छात्रों की हो पायी. कई स्कूलों में तो 30% से भी कम अटेंडेंस है. पटना जिले की बात करें, तो 9वीं से 12वीं तक के 350 स्कूलों में 315 (90%) स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति 30 से 32% के बीच में है. इसका खुलासा जिला शिक्षा कार्यालय में आये स्कूलों के अटेंडेंस रजिस्टर से हुआ है. स्कूल लगभग 40 दिन और चलेंगे. अब बाकी बचे इन सभी दिनों में कक्षाएं करने के बावजूद 75% अटेंडेंस  पूरा नहीं हो पायेगा. ऐसे यदि नियमों का कड़ाई से पालन किया गया, तो 90% स्कूलों के बच्चे परीक्षा फॉर्म नहीं  भर पायेंगे. जुलाई में स्कूलों में सत्र की शुरुआत हुई थी.

हर महीने स्कूलों से उपस्थिति रिपोर्ट मांगी गयी थी. स्कूलों को हर दिन की उपस्थिति रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया गया था. रिपोर्ट के अनुसार सुबह के समय तो छात्र उपस्थित थे. लेकिन, लंच के बाद स्कूलों से छात्र नदारद पाये गये हैं. अक्तूबर में आयी स्कूलों से रिपोर्ट के अनुसार उपस्थिति में बढ़ोतरी नहीं हुई है. अब जब परीक्षा सिर पर हैं, तो ऐसे में अटेंडेंस पूरा करना स्कूलों को लिए चुनौती बन गयी है.

फरवरी में वार्षिक परीक्षा होती है. इससे पहले 75% उपस्थिति पूरी करनी होती है. इस बीच नवंबर से जनवरी तक स्कूल लगभग 40 और दिनों तक चलेंगे. नवंबर में छठ और दिसंबर से जनवरी तक गुरुपर्व के कारण इस बार स्कूल लंबे समय तक बंद रहेंगे. इससे पहले दिसंबर में परीक्षा फाॅर्म स्कूलों में भरवाया जायेगा. इससे पहले अटेंडेंस पूरा हो जाना है.

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …