Breaking News

बहेड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का डीएम ने किया निरीक्षण, प्रसव कक्ष में मक्खी अधिक रहने पर जतायी नाराजगी

डेस्क : दरभंगा जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने बहेड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। सॉफ्टवेयर एक्ट के तहत मातृत्व मृत्यु दर कम करने के लिए चलाये जा रहे इस कार्यक्रम का इस दौरान उन्होंने समीक्षा भी की।

मृत्यु दर निम्न रहने के कारण जिलाधिकारी ने बहेड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र निरीक्षण करने वे पहुंचे थे। एक्ट के तहत टीम में एएनएम, आशा, जीविका के कर्मी को स्वास्थ्य सहेली नाम देकर साथ किया गया और सबको गठित कर 3457 गर्भवती महिलाओं का पंजीयन किया गया।

जिसमें एप के माध्यम से 56 अलर्ट पर रखा गया है। जिसकी देख-रेख की जा रही है, ताकि समय पर डीएमसीएच में उन्हें ले जाकर सुरक्षित डिलेवरी करायी जा सके।

इस मौके पर जिलाधिकारी ने प्रसव कक्ष में मक्खी अधिक रहने पर और शल्य कक्ष में कुर्सी पर अन्य सामान रहने पर नाराजगी व्यक्त की।

जिलाधिकारी के साथ सिविल सर्जन डा. अमरेन्द्र नारायण झा, प्रभारी डा. अमरनाथ झा, डा. नर्मदा कुपुस्वामी, डा. श्रद्धा, डा. स्रेही, डा. अर्चना, डा. मृत्युंजय, रीणा, राजेश रंजन, अनुमंडलाधिकारी प्रदीप कुमार झा, अंचलाधिकारी पंकज कुमार झा आदि उपस्थित थे।

Check Also

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …